वायरल गर्ल मोनालिसा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. उन्होंने फरमान खान संग शादी की. दोनों की शादी को लेकर काफी विवाद हुआ. हालांकि, मोनालिसा अपनी शादीशुदा जिंदगी में खुश है. मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. वो पति फरमान संग भी वीडियो बनाती हैं. हाल ही में उनका एक फनी वीडियो सामने आया है.
वीडियो में मोनालिसा आंखों में काजल लगाती दिख रही हैं. उन्होंने डेनिम जैकेट पहनी हुई है. मोनालिसा को देखकर उनके पति कहते हैं कि बड़े कमाल की नशीली आंखें हैं तुम्हारी. ये सुनकर मोनालिसा खुश होती हैं. फिर फरमान कहते हैं कि एक बात बताओ गांजा फूंकती हो क्या? ये सुनकर मोनालिसा गुस्से में आती हैं और पति को गर्दन से पकड़कर गुस्सा निकालती हैं.
बता दें कि मोनालिसा और फरमान का ये वीडियो मजाकिया अंदाज में बनाया गया है.
मोनालिसा महाकुंभ में माला बेचती नजर आई थीं. इस दौरान अपनी कजरारी आंखों की वजह से वो वायरल हो गई थीं. मोनालिसा को खूब नेम-फेम मिला था. इसके बाद उन्हें फिल्म भी ऑफर हुई.
मोनालिसा की शादी
फिर मोनालिसा और फरमान ने केरल में शादी की. उनकी शादी 11 मार्च 2026 में हुई थी. मोनालिसा ने अपने घरवालों को बिना बताए शादी की थी. फरमान उत्तर प्रदेश के बागपत के रहने वाले हैं. दूसरे धर्म में शादी की वजह से मोनालिसा के घरवाले इसके लिए राजी नहीं थे. इस शादी को लेकर भी काफी विवाद हुआ था. मोनालिसा के घरवालों ने कई गंभीर आरोप लगाए थे.
इस फिल्म में नजर आने वाली थीं मोनालिसा
वो फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ में नजर आने वाली थीं. फिल्म को सनोज मिश्रा ने डायरेक्ट किया था. फिल्म को ज्यादातर उत्तराखंड और मणिपुर में शूट किया गया था. हालांकि, मोनालिसा ने जब शादी कर ली तो सनोज मिश्रा संग मोनालिसा का विवाद हुआ और फिर फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी गई.
