Motihari News: संग्रामपुर के नंदपुर परसौना गांव में एक महिला की आत्महत्या के मामले में नया मोड़ आया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में महिला के साथ मारपीट करते दिखाया गया है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जांच के आदेश दिए गए हैं और SIT का गठन किया गया है।
Motihari News: संग्रामपुर, निस । थाना क्षेत्र के नंदपुर परसौना गांव में एक वर्ष पूर्व एक महिला की अत्महत्या को लेकर थाने में सनहा दर्ज कराया गया था। महिला के भाई ने भी समझा बैठा कि आत्महत्या की है तो उसने थाने में लिखित आवेदन दे दिया कि इसमें किसी की गलती नहीं है। यह आत्महत्या है। मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें ससुराल वाले उस महिला के साथ मारपीट करते दिखे । जिसे जान से मार देने के बाद फंदा से लटका दिया गया। वीडियो वायरल होने के बाद इस मामले में एसपी ने संज्ञान लिया और डीएसपी को जांच का आदेश दिया। जांच के दौरान हत्या करने की बात सामने आयी तो मृतका के दूसरे भाई के बयान पर मंगलवार को तीन लोगों पर संग्रामपुर थाने में हत्या की एफआईआर दर्ज करायी गयी।
वीडियो में मारपीट
गोविन्दगंज थाना क्षेत्र के झखरा गांव निवासी मृत महिला के भाई पूरन कुमार सिंह ने थाने में दिये आवेदन में आरोप लगाया गया है कि उसकी बहन मनीषा देवी के ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट कर हत्या कर दी थी। गले में कपड़ा डालकर घटना को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया। पहले बहन के साथ मारपीट किए जाने का वीडियो भी सामने आया है। आवेदन में ऋतिक कुमार, नीकु कुमारी , किरण देवी समेत अन्य लोगों को आरोपित किया गया है। आवेदक ने पुलिस से वीडियो फुटेज ,मोबाइल व अन्य साक्ष्यों को आधार पर निष्पक्ष जांच की मांग की है। आवेदन में कहा गया है कि मृतका के शरीर पर मारपीट के निशान भी थे। उसके बाद गले मे कपड़ा डालकर लटकाया गया था। अरेराज डीएसपी पंकज कुमार मिश्र के निर्देश पर संग्रामपुर थाने में एफआईआर दर्ज की गयी है।
घटना का समय
02 अक्तूबर 2025 को हुई थी घटना
02 अक्टूबर 2025 को घटना हुई थी। घटना के बाद मनीषा देवी के एक भाई झखरा गांव निवासी सुमित कुमार सिंह ने अपने बहन की फांसी लगाकर आत्महत्या की जानकारी पुलिस को लिखित रूप में देकर पोस्टमार्टम नहीं कराने का आग्रह किया था। थाना को दिए आवेदन में बताया था कि बहन खुद फांसी लगाकर हत्या कर ली है कोई कानूनी कार्रवाई नही करना चाहता हूं।
SIT का गठन
एसपी ने एसआईटी का किया गठन
एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि एक वीडियो के आधार पर परिजनों ने अरेराज डीएसपी पंकज कुमार मिश्रा से मिलकर शिकायत की । शिकायत सही पाये जाने पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। एसआईटी का गठन किया गया है । गिरफ्तारी के लिये छापेमारी की जा रही है । वायरल वीडीओ की एफएसएल से जांच करायी जायेगी।
सामान्य प्रश्न
✦क्या महिला की मौत आत्महत्या थी?−
महिला के भाई ने पहले सोचा कि यह आत्महत्या थी, मगर वायरल वीडियो के बाद हत्या की जांच शुरू की गई।
✦वीडियो में क्या दिखाया गया है?+
✦किस पर आरोप लगाए गए हैं?+
