Beer Cub Trapped: भालू ऐसा जानवर जो देखने में क्यूट होता है पर सामने आ जाए तो जान ही ले ले। इस जानवर से साबका हो जाए वो भी जंगल के बीच तो डर और घबराहट हैंडल ही नहीं होगी। मगर एक वायरल वीडियो में भालू खुद मदद की गुहार लगा रहा था।

डिस्टर्ब करने वाली आवाज
Yograj ने ये वीडियो शेयर किया है। इसके शुरू में एक शख्स पीछे से नजर आता है जो आवाज तो सुन रहा होता है लेकिन आगे बढ़कर आवाज की वजह नहीं जान पाता है। फिर वो आगे बढ़ता है।
खतरनाक भालू
फिर एक हौद में नीचे भालू नजर आता है। वो ऊपर की ओर देखकर रो रहा था। वो दीवारों पर चढ़ रहा था। कभी कूद रहा था और कभी दौड़ लगा रहा था। पर उसे निकलने का कोई ऑप्शन नहीं मिल रहा था।
लाखों लोगों ने देखा वीडियो
ये वीडियो 3.9 मिलियन लोगों ने देखा है। इसको आप भी देखिए। इसमें जंगल में जानवरों के कठिन जीवन को समझा जा सकता है। जैसे वो आवाज देकर किसी को बुला नहीं सकते हैं। ऐसे न जाने कितनी दुर्घटनाएं होती होंगी।
रेस्क्यू हुआ या नहीं
इस वीडियो को देखने वाले ये जानना चाहते हैं कि भालू का रेस्क्यू हुआ या नहीं। तो कई कमेंट के बाद योगराज ने बताया है कि भालू को रेस्क्यू कर लिया गया है। हालांकि रेस्क्यू वीडियो अभी नहीं दिखा है। कमेंट सेक्शन में लोग ये भी बात कर रहे हैं कि भालू कितना खतरनाक होता है। उसका रेस्क्यू बहुत कठिन होता है।

