‘बिग बॉस 20’ के दूसरे वीकेंड का वार पर सलमान खान ने घरवालों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर बैठे उन सभी की क्लास लगाई है जो केवल दूसरों का मजाक बनाकर अपनी दुकान चलाते हैं। इसी दौरान उन्होंने कटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग करने वालों की भी बोलती बंद कर दी है।

सलमान खान ने स्काउट से सवाल करते हुए ट्रोल्स पर नाशाना साधते हैं। वो कहते हैं,’ जितने फॉलोअर्स हैं उनसे उतने पैसे आते हैं न? यही है न सोशल मीडिया? पैसे ही मिलते हैं न, तो इसका मतलब है कि आप किसी को बुली करके पैसे कमा रहे हो। जिससे आपको पैसे मिल रहे हैं आप उसी के बारे में भला-बुरा कह रहे हो, गंदा लिख रहे हो, उसकी जिस्म पर, उसके वजन पर, उसके खानदान पर, किसी की स्माइल पर, किसी के फ्लॉप पर, किसी के मां बनने पर। पतली लग रही है, मोटी हो गई है, बूढ़ा हो गया है।’
सलमान खान बोले- और वो पैसे कमा रहा है ये सब चीजें करने के बाद
सलमान खान कहते हैं, ‘और वो पैसे कमा रहा है ये सब चीजें करने के बाद, एंड में आता है फॉलो मी, आपका इसपर क्या कॉमेंट है। और ज्यादा करके अपनी शक्ल के साथ भी नही आते उसपर, किसी और की आइडेंटिटी है। किसी और का नाम है। वो पैसे कमा रहे हैं तो उनको लगता है किसी की मार कर कमाओ। और बहुत से ऐसे लोग हैं जो तारीफ करते हैं, जो एडवाइस देते हैं और जिस पर्पस से सोशल मी़डिया बना था उसका सही इस्तेमाल करते हैं।’
‘जब वो वापस पिक्चर में आ जाएंगी तो फिट हो जाएंगी’
उन्होंने कहा, ‘एक हैं जो मोहब्बत फैलाए जा रहे हैं और एक हैं जो नफरत फैलाए जा रहे हैं। और ऐसे नफरत जो आपको पैसे कमाकर दे रही है, किसी की दुखती रग पर हाथ रखना। आप किन्हें ट्रोल करना चाहते हैं, जो प्रेग्नेंसी के बाद मां बनी हैं? जब वो वापस पिक्चर में आ जाएंगी तो फिट हो जाएंगी। वो अभी अपनी फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करना चाह रही हैं। मुझे पता है कि कौन-कौन ट्रोल करता है मुझे। फैन क्लब हैं इतने सारे कि मुझे पता है कि कौन-कौन करता है, बोलने दो इनको।
‘8-10 साल पहले एक लड़का था जो बहुत ही ऊटपटांग चीजें कह रहा था’
सलमान खान ने आगे कहा, ‘जस्ट इमैजिन, एक दिन मैं अपने फैन क्लब को बोलूंगा कि ये 8-10 लोग मेरे बारे में ये-ये बोलते हैं, उनको सब पता है कि उनकी माताजी कहां काम करती है, उनकी बहन जी कहां काम करती है, उनकी पत्नी कहां काम करती है। तकरीबन 8-10 साल पहले एक लड़का था जो बहुत ही ऊटपटांग चीजें कह रहा था तो मैंने साइबर सेल से पता लगााया। भले करी किसी आइडेंटिटी पर हो लेकिन सीधा जाकर उसके घर पर पहुंचे, मां उसकी टीचर, पिता उसके प्रफेसर और बहन भी अच्छे स्कूल में थी। मैंने कहा कि मैं छाप दूं ये कि ये लड़का है, इसका नाम ये है और ये माता है-पिता है, डालूं? तो नहीं मुझे माफ कर दो, मुझे माफ कर दो। लेकिन ये रुकेगा नहीं तो ये होनेवाला है कभी न कभी। ओटीटी पर लॉ आ गया है, सिनेमा में तो कब से था, टीवी पर सेंसरशिप है, सोशल मीडिया पर भी आएगा। उस वक्त कहां भागेंगे ये लोग और जो लोग लाइक सब््सक्राइब करते हैं, ऐसे लोगों को मजे के लिए कि किसी और के बारे में बुराई सुनने के लिए, उनका क्या कैरक्टर है, उनकी परवरिश का क्या।’
‘मेरी अपनी भांजी, वो चल रही हैं और पीछे से शॉर्ट्स ले रहे थे’
इसके बाद वे माही से अपने पैर की तरफ इशारा करते हुए पूछते हैं, ‘आपने ये ट्रेंड देखा है कि कैमरे यहां होते हैं और और पीछे का शॉर्ट मिल जाए, टांगों का शॉर्ट मिल जाए, पैपराजी, लेकिन उनका क्या जिनको ये अच्छा नहीं लगता है। अभी हाल ही में मैंने देखा था महेश मांजरेकर की बेटी हैं और नेहा धूपिया, मेरी अपनी भांजी, वो चल रही हैं और पीछे से शॉर्ट्स और कैप्शन क्या आता है- पहचानो ये कौन है? मैं सारी लड़कियों से कहना चाहूंगा कि जहां ऐसा हुआ, खींच कर चमाट मारो, बोलना अपनी मां-बहनों का ये शॉर्ट ले ले।

