गुरुवार को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ और ‘द वन’ के साथ एक दिलचस्प संयोग देखने को मिला है। नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म ने इसी के साथ ब्लॉकबस्टर 9 हफ्ते भी पूरे कर लिए हैं। फिल्म ने 63 दिनों में 16,299% प्रॉफिट कमा लिया है। दूसरी ओर, ‘द वन’ को अपने दूसरे हफ्ते में जोरदार नुकसान हुआ है।

गुरुवार को बॉक्स ऑफिस पर एक और दिलचस्प संयोग हुआ है। नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ और वन देवी मंदिर पर बनी सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘द वन’, दोनों ही फिल्मों ने बराबर कमाई की है। जबकि चार दिनों से ‘द वन’ कमाई में आगे चल रही थी। हालांकि, सिनेमाघरों में इस वक्त असल धमक ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन‘ की है। रिलीज के 7वें दिन इसने देश में ₹13.00 करोड़ का नेट बिजनस किया है। जबकि पहले हफ्ते में ₹245.50 करोड़ का नेट कलेक्शन और वर्ल्डवाइड ₹383.60 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।
‘हनुमान अंश’ और ‘द वन’ का दिलचस्प संयोग
गुरुवार को एक दिलचस्प संयोग यह भी है कि ‘द वन’ और ‘हनुमान अंश’ ने न सिर्फ बराबर कमाई की है, बल्कि करीब-करीब एक ही संख्या में दर्शक इन फिल्मों को देखने थिएटर पहुंचे। The Vvaan के 1929 शोज में गुरुवार को जहां 47,348 फुटफॉल दर्ज किया गया, वहीं ‘हनुमान अंश’ के 1579 शोज में दर्शकों की संख्या 47,675 रही।
‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Sacnilk के मुताबिक, रिलीज के 63वें दिन ‘हनुमान अंश’ ने देश में 1579 शोज से ₹75 लाख की नेट कमाई की। दिलचस्प है कि एक दिन पहले बुधवार को भी शोभिनव सत्य स्टारर फिल्म ने ₹75 लाख की कमाए थे। इस तरह भारत में फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹387.38 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन ₹327.98 करोड़ हो गया है।
9वें हफ्ते में ‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर कमाई
- 57वां दिन, शुक्रवार – ₹2.25 करोड़
- 58वां दिन, शनिवार – ₹2.10 करोड़
- 59वां दिन, रविवार – ₹3.00 करोड़
- 60वां दिन, सोमवार – ₹75 लाख
- 61वां दिन, मंगलवार – ₹1.00 करोड़
- 62वां दिन, बुधवार – ₹75 लाख
- 63वां दिन, गुरुवार – ₹75 लाख
‘हनुमान अंश’ की वर्ल्डवाइड कमाई
दूसरी ओर, विदेशों में भी फिल्म ने अब तक ₹40.05 करोड़ का ग्रॉस बिजनस कर लिया है। ‘हनुमान अंश’ देश में 07 अगस्त को रिलीज हुई थी। जबकि विदेशों में इसे 11 सितंबर को रिलीज किया गया। अब 63 दिनों में देश और दुनिया मिलाकर नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म ने वर्ल्डवाइड ₹427.43 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।
‘हनुमान अंश’ की कमाई का ब्यौरा, हफ्ते दर हफ्ते
- पहला हफ्ता – ₹1.08 करोड़
- दूसरा हफ्ता – ₹40 लाख
- तीसरा हफ्ता – ₹10.40 करोड़
- चौथा हफ्ता – ₹61.00 करोड़
- 5वां हफ्ता – ₹90.25 करोड़
- छठा हफ्ता – ₹80.25 करोड़
- 7वां हफ्ता – ₹44.80 करोड़
- 8वां हफ्ता – ₹29.20 करोड़
- 9वां हफ्ता – ₹10.60 करोड़
वीकेंड में ‘बॉर्डर 2’ का रिकॉर्ड तोड़ेगी ‘हनुमान अंश’
‘हनुमान अंश’ अगले दो दिनों में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर एक नया इतिहास रचने वाली है। साल 2026 में अब तक देश में बॉलीवुड की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ (₹1149.30 करोड़) है, जिसके बाद सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ का नाम आता है। इस वॉर ड्रामा फिल्म ने लाइफटाइम ₹329.43 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। ‘हनुमान अंश’ अभी लिस्ट में तीसरे नंबर पर है, लेकिन ‘बॉर्डर 2’ को पछाड़ने से सिर्फ ₹1.45 करोड़ दूर है। यानी बहुत संभव है कि शनिवार को 65वें दिन ‘हनुमान अंश’ साल दूसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन जाएगी और इतिहास रच देगी।
‘द वन’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
दूसरी ओर, सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन – फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ ने भी 14वें दिन 1929 शोज से ₹75 लाख की नेट कमाई की। दीपक कुमार मिश्रा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने दो हफ्ते पूरे कर लिए हैं और भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹78.12 करोड़ तक पहुंचा है। कुल नेट कलेक्शन ₹65.80 करोड़ हुआ है। पहले हफ्ते में इस फिल्म ने जहां ₹53.60 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था, वहीं दूसरे हफ्ते में ₹12.20 करोड़ की नेट कमाई हुई है।
दूसरे हफ्ते में ‘द वन’ की बॉक्स ऑफिस कमाई
- 8वां दिन, शुक्रवार – ₹3.25 करोड़
- 9वां दिन, शनिवार – ₹2.00 करोड़
- 10वां दिन, रविवार – ₹3.25 करोड़
- 11वां दिन, सोमवार – ₹95 लाख
- 12वां दिन, मंगलवार – ₹1.20 करोड़
- 13वां दिन, बुधवार – ₹80 लाख
- 14वां दिन, गुरुवार – ₹75 लाख
The Vvaan वर्ल्डवाइड कलेक्शन
विदेशों में अब तक ₹7.45 करोड़ की ग्रॉस कमाई हुई है, जिससे The Vvaan का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन ₹85.57 करोड़ तक पहुंचा है। हालांकि, यह फिल्म अभी तक हिट साबित नहीं हुई है, क्योंकि इसका प्रोडक्शन बजट ₹80 करोड़ है।

