Home Box Office‘दृश्यम 3’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5: 200 करोड़ी क्लब में शामिल हुई अजय की फिल्म, अब नजर 300 करोड़ पर

‘दृश्यम 3’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5: 200 करोड़ी क्लब में शामिल हुई अजय की फिल्म, अब नजर 300 करोड़ पर

by BollywoodNewsAndMovie


Drishyam 3

‘दृश्यम 3’ (Poster)

हैदराबाद: ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ यानी ‘दृश्यम 3’ इस साल की सबसे बड़ी रिलीज में से एक रही है. अजय देवगन और तब्बू स्टारर ‘दृश्यम 3’ इस साल एक्टर की दूसरी रिलीज और ‘दृश्यम’ फ्रैंचाइजी की आखिरी फिल्म है. अभिषेक पाठक के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म अजय और तब्बू का साथ में 11वां प्रोजेक्ट है.आखिरी पार्ट होने की वजह से ‘दृश्यम 3’ ने जबरदस्त चर्चा बटोर ली थी.

‘दृश्यम 3’ अभी अपने पहले हफ्ते में ही है और इसने दुनिया भर में 300 करोड़ रुपये का बड़ा माइलस्टोन पार कर लिया है. इसने जो दूसरा माइलस्टोन पार किया है, वह है इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म की नेट कमाई का 200 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार करना.

सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन 62.00 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 53.50 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 61.00 करोड़ रुपये और चौथे दिन 21.00 करोड़ रुपये की कमाई की. बात करें मंगलवार की तो सैकनिल्क के अनुसार, ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ ने 5वें दिन रात 8 बजे तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 14,070 शो से लगभग 14.60 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन किया है. फिल्म का अबतक का कुल कलेक्शन 212.10 करोड़ रुपये नेट हो गए हैं. बता दें इस फिल्म ने पांचवें दिन कुल 18.72 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की है. नेशनल दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद और पुणे जैसे प्रमुख इलाकों में आज अच्छी ऑक्यूपेंसी दरें दर्ज की गईं.

दृश्यम 3 ने दुनिया भर में 303.00 करोड़ रुपये का जबरदस्त कलेक्शन किया है. उम्मीद है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखेगी और हफ्ते के दिनों में इसकी कमाई में बढ़ोतरी होगी.

अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ में अजय देवगन और तब्बू के अलावा जयदीप अहलावत, रजत कपूर, श्रिया सरन, प्रकाश राज और इशिता दत्ता भी मुख्य भूमिकाओं में हैं. ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ इस फ्रैंचाइजी की तीसरी और आखिरी फिल्म है. इस आखिरी फिल्म में विजय सलगांवकर और उनके परिवार को और भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है. नए खतरों से लेकर उनके केस के दोबारा खुलने तक, यह जानने के लिए फिल्म जरूर देखें कि विजय इन सबसे कैसे निपटते हैं.



Source link

You may also like

Leave a Comment