Home Box Office200 करोड़ क्लब में ‘दृश्यम 3’ की एंट्री, पहले मंगलवार को शाहरुख खान को पछाड़ेंगे अजय देवगन?

200 करोड़ क्लब में ‘दृश्यम 3’ की एंट्री, पहले मंगलवार को शाहरुख खान को पछाड़ेंगे अजय देवगन?

by BollywoodNewsAndMovie


अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ पहले दिन से ही धमाका कर रही है. फिल्म ने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं. ये फिल्म अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक बन गई है. फिल्म ने सिर्फ 5 दिन में 200 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है. आइए जानते हैं पहले मंगलवार को फिल्म कैसा कमा रही है.

सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने पांचवें दिन रात साढ़े 8 बजे तक 12.47 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म को 12,643 शोज मिले और 20 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली. फिल्म ने 209.97 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है. वहीं फिल्म ने 251.71 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है.

फिल्म को फैंस जिस हिसाब से रिस्पॉन्स दे रहे हैं, फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि फिल्म पहले मंगलवार को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट में एंट्री करे. हालांकि, फिल्म को इस लिस्ट में जगह बनाने के लिए शाहरुख खान की जवान को पछाड़ना पड़ेगा और 26.52 करोड़ से ज्यादा की कमाई करनी पड़ेगी.

फिल्म के पहले मंगलवार के कलेक्शन के फाइनल आंकड़े रात 10.30 बजे तक आएंगे. देखना होगा कि फिल्म कितना कमाती है. 

पहले मंगलवार को सबसे ज्यादा कमाने वाली टॉप 10 बॉलीवुड फिल्में
इस लिस्ट में ‘धुरंधर 2’ नंबर वन पर है. दूसरे नंबर पर ‘गदर 2’ है. तीसरे नंबर पर ‘टाइगर 3’ है. चौथे नंबर पर ‘एनिमल’ है. फिल्म ने 37.82 करोड़ का बिजनेस किया. पांचवें नंबर पर ‘किक’ है. फिल्म ने 29 करोड़ का कलेक्शन किया. छठे नंबर पर ‘वॉर’ है. फिल्म ने 28.9 करोड़ कमाए. सातवें नंबर पर ‘धुरंधर’ है. फिल्म ने 28.6 करोड़ कमाए. आठवें नंबर पर ‘सिंबा’ है. इस फिल्म ने 28.19 करोड़ कमाए. नौवें नंबर पर ‘स्त्री 2’ है. फिल्म ने 26.8 करोड़ कमाए और दसवें नंबर पर 26.52 करोड़ की कमाई के साथ ‘जवान’ है.

ये भी पढ़ें- ‘पति पत्नी और पंगा 2’ के सेट पर लगी थी आग, केबीसी के सेट तक पहुंचा धुंआ, अमिताभ बच्चन को सुरक्षित निकाला गया

फिल्म को अभिषेक पाठक ने डायरेक्ट किया है. फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज हुई. फिल्म में अजय देवगन लीड रोल में हैं. वो विजय सलगांवकर के किरदार में हैं. इसके अलावा फिल्म श्रेया सरन, इशिता दत्ता, तबु, जयदीप अहलावत जैसे स्टार्स हैं.



Source link

You may also like

Leave a Comment