Home Bigg Boss 20‘नेशनल TV पर औरत की आवाज दबा रहे’, कनिका को डांटकर लोगों के निशाने पर सलमान खान! BB20 मेकर्स को जमकर कोसा – salman khan faces backlash for scolding kanika mann users slam bigg boss 20 makers

‘नेशनल TV पर औरत की आवाज दबा रहे’, कनिका को डांटकर लोगों के निशाने पर सलमान खान! BB20 मेकर्स को जमकर कोसा – salman khan faces backlash for scolding kanika mann users slam bigg boss 20 makers

by BollywoodNewsAndMovie


‘बिग बॉस 20’ के ग्रैंड फिनाले में कुछ ही हफ्ते बचे हैं। ऐसे में हर वीकेंड का वार काफी जरूरी मुद्दों से भरा है। हालिया एपिसोड में, सलमान खान ने कनिका मान को काफी कुछ कहा और सुनाया भी। अब, सोशल मीडिया पर कनिका को लेकर फैंस ने मोर्चा खोल दिया है।

हाइलाइट्स

  • सलमान खान कनिका मान पर भड़क गए। उन्होंने कनिका को गुस्से भरी नजरों से देखा
  • सलमान खान ने कनिका से सवाल किया कि वह बार-बार काजी पर ही क्यों ध्यान देती हैं
  • एक ने कहा- होस्ट के तौर पर ये नहीं करना चाहिए था
कनिका को डांटकर लोगों के निशाने पर सलमान
सलमान खान ने कनिका को डांटा
ग्रैंड फिनाले में बस कुछ ही हफ्ते बचे हैं और ‘ बिग बॉस 20 ‘ अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, लेकिन घर के अंदर का ड्रामा अभी खत्म नहीं हुआ है। ‘वीकेंड का वार’ के हालिया एपिसोड में, होस्ट सलमान खान कनिका मान पर भड़क गए। उन्होंने कनिका को गुस्से भरी नजरों से देखा, क्योंकि वह बार-बार अपनी प्रतिक्रियाएं बदल रही थीं और उनका पूरा ध्यान काजी तौकीर पर ही टिका था। इसके अलावा, सलमान ने स्काउट और गुल्लू के बीच हुई उस देर रात की बातचीत का भी जिक्र किया जो काफी वायरल हो गई थी। सलमान ने जब से कनिका को डांटा है, तब से सोशल मीडिया पर उनके फैंस ने मोर्चा खोल दिया है।

BB20 के 28 नवंबर को प्रसारित हुए लेटेस्ट एपिसोड में, सलमान खान ने कनिका से सवाल किया कि वह बार-बार काजी पर ही क्यों ध्यान देती हैं। उन्होंने बताया कि कनिका लगातार काजी के साथ बहस में उलझी रहती हैं, और अपने दोस्तों गुल्लू और लव के साथ बातचीत के दौरान घर के बाकी सदस्यों के बारे में बहुत निगेटिव बातें करती हैं।

सलमान ने कनिका मान को क्यों लताड़ा?

इसके बाद उन्होंने उस मुद्दे पर फिर से बात की, जिसे कनिका ने डांस परफॉरमेंस टास्क के दौरान काजी के डांस स्टेप को लेकर उठाया था। सलमान खान ने सवाल किया कि जब उस स्टेप में कुछ भी गलत नहीं था, तो उन्होंने इसे मुद्दा क्यों बनाया। उन्होंने कनिका को सलाह दी कि अगर काजी सच में कुछ गलत करता है, तो उसे तब आवाज उठानी चाहिए, न कि उससे जुड़ी हर बात को विवाद बना देना चाहिए।

कनिका मान के सपोर्ट में उतरे लोग

कनिका मान को लेकर सोशल मीडिया पर लोग सपोर्ट कर रहे हैं। ज्यादातर लोगों का कहना है कि सलमान खान को कनिका को इस तरह बिना बात डांटना नहीं चाहिए था। उन्हें लेकर हैशटैग्स चल रहे हैं और लोग जमकर ट्वीट कर रहे हैं। एक यूजर ने पूछा- नेशनल टीवी पर औरत की आवाज दबा रहे सलमान। एक ने कहा- होस्ट के तौर पर ये नहीं करना चाहिए था। एक ने लिखा- सलमान को शर्म आनी चाहिए। आइए नजर डालते हैं और ट्वीट्स पर।

स्काउट और गुल्लू को भी फटकार

इसके बाद खान ने स्काउट ओपी (तन्मय) से गुल्लू के साथ हुई उनकी देर रात की बातचीत के बारे में पूछा, जिसमें दोनों ने अपनी साथी कंटेस्टेंट लव के बारे में चर्चा की थी। स्काउट ने लव के साथ बिताए समय को लेकर अपनी निराशा जताई। उन्होंने यह भी बताया कि लव किस तरह उनका ख्याल रखती थीं, जैसे यह पक्का करना कि वे समय पर खाना खाएं, उनके कपड़े साफ करना और उनके बालों में तेल लगाना।

‘बिग बॉस 20’ का ग्रैंड फिनाले

‘बिग बॉस 20’ की शुरुआत 6 सितंबर को हुई और यह कलर्स टीवी पर रोज रात 10:30 बजे प्रसारित होता है। OTT दर्शक रात 9 बजे जियोहॉटस्टार (JioHotstar) पर एपिसोड देख सकते हैं। ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड हर शनिवार और रविवार रात 9 बजे प्रसारित होते हैं। अब तक, रीति तिवारी, रोहेद खान, नकुल ढुल, अमन गांधी, ईशा रिखी, मैरी कॉम, आसिफ खान और मनीष गोयल शो से बाहर हो चुके हैं। शो का ग्रैंड फिनाले 20 दिसंबर को होना है, लेकिन फिनाले की फाइनल डेट को लेकर मेकर्स की तरफ से पक्की खबर नहीं आई है।

कनिका सिंह

लेखक के बारे मेंकनिका सिंहकनिका सिंह नवभारत टाइम्‍स ऑनलाइन में सीनियर डिजीटल कंटेंट प्रोड्यूसर (Senior Digital content producer) हैं। वे नवभारत टाइम्स की ‘एंटरटेनमेंट’ (Entertainment) टीम से जुड़ी हैं। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में उनका 7 साल लंबा अनुभव है, जिसमें उन्होंने रिपोर्टिंग और डेस्क पर काम किया है। कनिका ने फरवरी 2022 में नवभारत टाइम्‍स ऑनलाइन जॉइन किया था। उन्‍होंने पिछले 4 साल में फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, फिल्म रिव्यू, ओपिनियन, रियलिटी शोज और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज जैसे काम किए हैं। इसके अलावा, कनिका ने अपने करियर में हेल्थ, टेक्‍नोलॉजी और लाइफस्टाइल जैसी बीट पर भी काम किया है।

बड़ी फिल्मों के ट्रेलर की कॉपी तैयार करना हो, या ट्रेंडिंग खबरों से लेकर ब्रेकिंग पर काम करना हो, कम समय में कॉपी बनाकर पब्लिश करना कनिका की पहली प्राथमिकता रहती है।

विशेषज्ञता- फिल्मों को लेकर चल रही हाइप और यूथ पर इसके असर की एनालिसिस कॉपी तैयार करना, वायरल ट्रेंड वाली खबरों पर काम करना, हर फिल्म पर अपने नजरिए से ओपिनियन लिखना, बिग बॉस शो को तीन महीने फॉलो करना और इस पर लगातार यूनिक कॉपी बनाना।

पत्रकारिता अनुभव: इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में आउटपुट डेस्क और डिजिटल मीडिया में 7 साल से कार्यरत कनिका सिंह ने साल 2018 से VNR Digital media से करियर की शुरुआत की। फिर नवभारत टाइम्स के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम करते हुए बाद में बॉलीवुड शादीज डॉट कॉम में एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए काम किया। इसके बाद नवभारत टाइम्स से फिर से जुड़ने का मौका मिला, जहां करियर की लंबी पारी की शुरुआत हुई। कनिका ने साल 2019 में बाबू बनारसी दास यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा की डिग्री ली। इस दौरान, एंकरिंग से लेकर नुक्कड़ नाटक, पपेट्री शो, स्किट परफॉर्मेंस दी और स्किल्ड राइटिंग पर फोकस किया। इसके बाद 2021 में राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कन्युनिकेशन में मास्टर्स किया। 2018 में जर्नलिज्म में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया।… और पढ़ें