Bigg Boss 20 Latest Promo: बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) का और नया प्रोमो सामने आया है. हालांकि, इस बार क्लिप घर के सदस्यों से जुड़ी हुई नहीं है बल्कि सलमान खान और चित्रांगदा की है. दरअसल, चित्रांगदा अपनी और सलमान खान की फिल्म मातृभूमि (Maatrubhumi) का प्रमोशनल करने के लिए बिग बॉस 20 के सेट पर आई थीं. इस दौरान उन्होंने सलमान से मजेदार रिक्वेस्ट की. सलमान से उन्होंने साड़ी पहनने के लिए कहा. जिसके बाद उन्होंने दबंग का पॉपुलर डायलॉग किया. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
सलमान खान ने पहनी पिंक कलर की साड़ी
बिग बॉस 20 के लेटेस्ट प्रोमो में देखने को मिलता है कि चित्रांगदा सिंह सलमान खान से साड़ी पहनने के लिए कहती हैं. चित्रांगदा सलमान को याद दिलाती हैं उन्होंने कैटरीना कैफ के साथ एक एपिसोड किया था, जिसमें उन्होंने बहुत बेकार तरीके से साड़ी बांधी थी. ऐसे में वो देखना चाहती हैं कि इतने सालों बाद उन्होंने कितना सुधार किया है. इसेक बाद सलमान पिंक लकर की साड़ी पहनकर दिखाते हैं और चित्रांगदा से भी मातभूमि क मूंछे पहनने के लिए कहते हैं. सोशल मीडिया पर इस क्लिप खूब पसंद किया जा रहा है.
साड़ी और मूंछ पहनकर सलमान ने बोला दबंग का डायलॉग
इसके सलमान खान चित्रागंदा से रोल बदलकर मातृभूमि का डायलॉग बोलने के लिए कहते हैं और फिर सलमान खुद भी मूंछे पहनते हुए कहते हैं कि ये मातृभूमि के किरदार से ज्यादा दबंग के किरदार की लग रही हैं. सलमान खान इसके बाद दबंग का पॉपुलर डायलॉग ‘हम तुम्हारे अंदर इतने छेद करेंगे…’ बोलते हैं. जिसे सुनकर चित्रांगदा भी हंसने लगती हैं. सोशल मीडिया पर सलमान खान का ये अंदाज देखकर लोग खुश हो रहे हैं.
