Home Morning News (खास खबरें)Mandi News:बढ़ने लगा ठंड का प्रकोप, सुबह 11 बजे तक छा रही घनी धुंध – The Intensity Of The Cold Has Begun To Increase; Dense Fog Persists Until 11 Am

Mandi News:बढ़ने लगा ठंड का प्रकोप, सुबह 11 बजे तक छा रही घनी धुंध – The Intensity Of The Cold Has Begun To Increase; Dense Fog Persists Until 11 Am

by BollywoodNewsAndMovie


सुबह के समय सड़कों पर कम हो रही विजिबिलिटी

सुबह-शाम ठिठुरन, दोपहर में तेज धूप से मिल रही राहत

बल्ह, नेरचौक और सुंदरनगर में कोहरे का असर

संवाद न्यूज एजेेंसी

मंडी। जिले में मौसम का मिजाज बदलने के साथ ही ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ने लगा है। पिछले तीन दिनों से मैदानी और घाटी क्षेत्रों में सुबह व शाम के समय घनी धुंध छाने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मंडी शहर, बल्ह घाटी, नेरचौक और सुंदरनगर में सुबह के समय कोहरे की चादर बिछ रही है। कई स्थानों पर सुबह 11 बजे तक धुंध छाए रहने से सड़कों पर दृश्यता (विजिबिलिटी) कम हो रही है, जिससे वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम विभाग शिमला के अनुसार, 27 से 29 नवंबर के बीच मंडी शहर और आसपास के क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 8 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। वहीं, सुंदरनगर में न्यूनतम तापमान 8.3 से 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। जिले में दिन का अधिकतम तापमान 22 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। दूसरी ओर, करसोग, जोगिंद्रनगर और सराज जैसे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रात का तापमान गिरकर 3 से 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है।

सुबह और रात के समय ठंड बढ़ने से लोगों ने गर्म कपड़ों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है। खासकर बुजुर्गों और बच्चों को सुबह घर से बाहर निकलते समय अधिक सावधानी बरतनी पड़ रही है। हालांकि, दोपहर के समय आसमान साफ रहने और तेज धूप खिलने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिल रही है।

स्थानीय निवासी राजेश कुमार ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से सुबह के समय घनी धुंध छा रही है। इसके कारण सड़कों पर सामने से आने वाले वाहन भी काफी देर से दिखाई देते हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। वहीं, सुंदरनगर निवासी रमेश चंद के अनुसार, सुबह के समय ठंड लगातार बढ़ रही है। धूप निकलने के बाद ही मौसम कुछ सुहावना हो रहा है। बल्ह घाटी निवासी रोशन लाल ने बताया कि सुबह के समय खेतों और सड़कों के आसपास घना कोहरा छाया रहता है, जो करीब 11 बजे तक बना रहता है। मौसम में आए इस बदलाव के साथ ही जिले में सर्दियों की दस्तक साफ तौर पर महसूस होने लगी है।



Source link

You may also like

Leave a Comment