Home Bigg Boss 20पहले माही विज को मिला था करीना कपूर वाला रोल, बिग बॉस में बताया उनसे क्यों छिन गया, Tv Hindi News

पहले माही विज को मिला था करीना कपूर वाला रोल, बिग बॉस में बताया उनसे क्यों छिन गया, Tv Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


Bigg Boss 20: सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो बिग बॉस में माही विज ने बताया कि उनकी मुंबई में शुरुआत कैसी रही और कैसे करीना कपूर का एक रोल पहले उन्हें ऑफर किया गया था।

बिग बॉस 20 में बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुईं माही विज ने हाल ही में मनोरंजन जगत में अपने शुरुआती दिनों की बात की। माही ने उन मौकों के बारे में बताया जो उन्हें टीवी की दुनिया में एक कामयाब एक्ट्रेस बनने से पहले मिले थे। माही विज ने बिग बॉस 20 में अपनी को-कंटेस्टेंट कनिका मान के साथ बातचीत में अपने पहले म्यूजिक वीडियो के बारे में याद किया। माही ने साउथ इंडियन फिल्मों में काम करने से लेकर एक के बाद एक कई फिल्में रिजेक्ट करने के बारे में भी बताया, जिसके बाद आखिर में वह टीवी की दुनिया में आ गईं।

यूं हुई थी मुंबई में करियर की शुरुआत

माही विज ने बिग बॉस हाउस में बातचीत के दौरान खुलासा किया कि वह करियर की शुरुआत में ही मुंबई आ गई थीं और कुछ ही वक्त बाद उन्हें एक बड़ा मौका हाथ लगा। इस बड़ी अपॉर्चुनिटी के बारे में बात करते हुए माही ने कहा, “बॉम्बे गई तो आते ही मुझे म्यूजिक वीडियो मिल गया। वो पिंक ड्रेस वाला ‘तू तू है वही’। वह मेरा पहला म्यूजिक वीडियो था।” एक्ट्रेस ने बताया कि इसके बाद उन्हें एक के बाद एक कई प्रोजेक्ट मिले। माही ने बताया, “उसके बाद मेरी लाइफ से बहुत सारे म्यूजिक वीडियोज… सारे हिट किए मैंने। सारे।”

मणि रत्नम की फिल्म में मिला बड़ा मौका

माही विज ने सलमान खान के शो पर एक बड़ा खुसाला करते हुए बताया कि कैसे उन्हें मणि रत्नम की फिल्म के लिए भी अप्रोच किया गया था। माही ने म्यूजिक वीडियोज से फिल्मों में ट्रांजिशन पर बात करते हुए बताया कि उन्होंने साउथ इंडियन सिनेमा में भी काम किया। वह प्रभु देवा और ममूटी की फिल्मों में भी दिखीं। और फाइनली उन्हें मणि रत्नम की फिल्म ‘युवा’ में लेने के लिए विचार किया गया। माही ने बताया, “मणि रत्नम ने मुझे युवा के लिए सिलेक्ट किया।” जिस रोल की माही बात कर रही थीं, वो बाद में करीना कपूर ने किया था।

क्यों छिन गया माही के साथ से यह रोल?

बता दें कि साल 2004 में आई फिल्म ‘युवा’ का निर्देशन मणि रत्नम ने किया था और इसमें करीना कपूर, अभिषेक बच्चन और विवेक ओबेरॉय अहम किरदार निभाते नजर आए थे। इस फिल्म को IMDb पर 7.4 रेटिंग मिली थी और इसे हिंदी के साथ-साथ तेलुगू और बंगाली में भी बनाया गया था। अगर आपने अभी तक यह फिल्म नहीं देखी है तो यह आपको ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर मिल जाएगी। माही विज ने इस बारे में कहा, “करीना वाले रोल के लिए विवेक ओबेरॉय के अपोजिट। लेकिन वहां पर थोड़ी खराब हो गई थी किसी के साथ।” हालांकि माही ने यह नहीं बताया कि उनकी किसके साथ नोक-झोंक हो गई थी।



Source link

You may also like

Leave a Comment