0
लोगों ने स्काउट ओपी का उड़ाया मजाक
स्काउट को ऐसे रिएक्ट करते हुए देखकर लव गिल कहती हैं, ‘ये चीजों को और खराब क्यों कर देता है।’ इस पर स्काउट कहते हैं, ‘अब उनका सारा स्ट्रेस हट गया है।’ इसके बाद स्काउट स्मोकिंग एरिया में जाकर खूब रोते हैं। सोशल मीडिया पर ये प्रोमो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर रिएक्ट कर रहे हैं। कई लोग स्काउट को सस्ता कबीर सिंह का टैग दे रहे हैं, तो कुछ लोग बिग बॉस के एडिटर की चर्चा कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘एकता कपूर ने शायद बिग बॉस की स्क्रिप्ट लिखनी शुरू कर दी है।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘लोखंडवाला का कबीर सिंह।’
