Home Bigg Boss 20‘बिग बॉस 20’ में आम्रपाली दुबे का जलवा देख गदगद हुए निरहुआ, बोले- ट्रॉफी जीतकर ही लौटेंगी

‘बिग बॉस 20’ में आम्रपाली दुबे का जलवा देख गदगद हुए निरहुआ, बोले- ट्रॉफी जीतकर ही लौटेंगी

by BollywoodNewsAndMovie


Last Updated:

भोजपुरी इंडस्ट्री की चर्चित जोड़ियों में शामिल निरहुआ और आम्रपाली दुबे एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं, बल्कि रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ है. घर के अंदर आम्रपाली का खेल देखकर निरहुआ भी उनके मुरीद हो गए हैं. उन्होंने न सिर्फ एक्ट्रेस की तारीफों के पुल बांधे, बल्कि फैंस से उन्हें जिताने की खास अपील भी की है.

ख़बरें फटाफट

'बिग बॉस 20' में आम्रपाली दुबे का जलवा देख गदगद हुए निरहुआ, फैंस से की अपीलZoom

निरहुआ ने आम्रपाली दुबे के लिए फैंस से वोट करने की अपील की है.

नई दिल्ली. भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने अपनी को-स्टार आम्रपाली दुबे के लिए खुलकर समर्थन जताया है. आम्रपाली दुबे इस समय टीवी के सबसे बड़े रियलिटी शो में से एक बिग बॉस 20 में हैं. निरहुआ ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके आम्रपाली की जमकर तारीफ की और फैंस से उनके लिए वोट करने की अपील भी की.

निरहुआ ने वीडियो में कहा, ‘बिग बॉस में आम्रपाली क्या धुआंधार खेल रही हैं. उनका बेबाक अंदाज, उनकी बुद्धिमत्ता, उनकी सूझ-बूझ, उनका स्टाइल, सबकुछ ने लोगों को दीवाना बना दिया है. इतना बढ़िया खेल रही हैं कि हर कोई तारीफ कर रहा है.’ उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि आम्रपाली इस बार बिग बॉस की ट्रॉफी जीतकर ही आएंगी.

निरहुआ बोले, ‘हम सबको उम्मीद है कि वो बिग बॉस की ट्रॉफी जीत के आएं. वो पक्का जीतेंगी. सब लोग ये मान रहे हैं कि जितना बढ़िया खेल रही हैं, जितना धुआंधार खेल रही हैं, आम्रपाली एकदम से इस बार ट्रॉफी लेके ही आएंगी.’

View this post on Instagram





Source link

You may also like

Leave a Comment