टीवी एक्टर करण वाही ने आखिरकार ‘बिग बॉस 20’ में वाइल्ड कार्ड एंट्री को लेकर चल रही खबरों पर चुप्पी तोड़ दी है. पिछले कुछ हफ्तों से उनके शो में शामिल होने की चर्चा थी. दरअसल, करण ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने पसंदीदा UNO कार्ड को लेकर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसके बाद उनकी वाइल्ड कार्ड एंट्री के कयास लगाए जाने लगे.
हालांकि, अब करण ने साफ कर दिया है कि वो इस सीजन का हिस्सा नहीं बनने वाले हैं. करण वाही ने अपने इंस्टाग्राम पर ‘आस्क मी ए क्वेश्चन’ सेशन के दौरान इन रूमर्स पर जवाब दिया.
करण वाही ने रूमर्स पर किया रिएक्ट
एक फैन ने उनसे पूछा कहा, ‘आप बिग बॉस में वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने वाले हैं.’ इस पर करण ने क्लियर किया कि उनकी UNO वाली पोस्ट का ‘बिग बॉस’ से कोई लेना-देना नहीं था. उन्होंने कहा, ‘मैं UNO और उसमें अपने पसंदीदा कार्ड की बात कर रहा था.’
उन्होंने कहा, ‘एक तो तुम लोगों को भी चिल नहीं है ना. हर चीज का तुमको मतलब कुछ और बनाना होता है.’
इसके बाद करण ने ‘बिग बॉस 20’ में शामिल होने की खबरों को पूरी तरह खारिज कर दिया. उन्होंने साफ कहा, ‘मैं बिग बॉस में नहीं आ रहा हूं. मैं कर चुका हूं. चलो, इस सोच को यहीं खत्म करते हैं. मैं बिग बॉस में नहीं आ रहा, कम से कम इस साल तो नहीं.’
whoever wants karan wahi as a wildcard for the second-chance forced agenda, here you have it 🤪 wahi , we know what you did with that uno card babe, stop playing around now for their sake , also he looks so fucking good pic.twitter.com/IxRoCu6VPU
— hera (@eepyhera) September 26, 2026
ऐसे शुरू हुईं शो में जाने की चर्चा
बता दें, करण वाही के वाइल्ड कार्ड एंट्री की खबरों ने सितंबर के बीच में जोर पकड़ा, जब उन्होंने इंस्टाग्राम पर UNO कार्ड्स के साथ एक स्टोरी शेयर की. उनके चेहरे के पास रखे कार्ड पर लिखा था, ‘UNO में मेरा फेवरेट कार्ड- वाइल्ड कार्ड.’ करण का इशारा सिर्फ UNO गेम की तरफ था, लेकिन फैंस ने उनकी इस पोस्ट को शो से जोड़ लिया.
इन रूमर्स को उस समय और हवा मिली, क्योंकि करण की एक्स गर्लफ्रेंड उदिति सिंह भी ‘बिग बॉस 20’ का हिस्सा है.
उदिति सिंह को डेट कर रहे थे करण वाही
बता दें, करण वाही और उदिति सिंह कथित तौर पर करीब ढाई साल तक रिलेशनशिप में रहे थे. दोनों का रिश्ता 2022 में खत्म हुआ था. ‘बिग बॉस 20’ के घर में रहने के दौरान उदिति ने करण के साथ अपने रिश्ते को लेकर भी बात की थी.
हालांकि, UNO वाली पोस्ट से पहले भी करण के ‘बिग बॉस’ में जाने की चर्चा शुरू हो गई थी. सितंबर की शुरुआत में वो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के को-कंटेस्टेंट अविनाश मिश्रा के साथ एक व्लॉग में नजर आए थे, जहां उन्होंने शो में जाने को लेकर बात की थी. करण ने कहा था, ‘हो सकता है कि इसके बाद आप मुझे बिग बॉस के घर में देखें.’
उन्होंने आगे कहा था, ‘मैं सुर्खियों में रहना चाहता हूं. दरअसल, मैं सोच रहा हूं कि अगर मैं ‘खतरों के खिलाड़ी’ के फिनाले तक पहुंचा, तो उसके बाद फैसला करूंगा कि मुझे बिग बॉस में जाना है या नहीं.’
