Home Bigg Boss 20‘बिग बॉस 20’ में गुल्लू और नकुल धुल के बीच हुई हाथापाई, नए प्रोमो ने मचाया बवाल, घर में दिखा डर का माहौल

‘बिग बॉस 20’ में गुल्लू और नकुल धुल के बीच हुई हाथापाई, नए प्रोमो ने मचाया बवाल, घर में दिखा डर का माहौल

by BollywoodNewsAndMovie


सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें हैं कि ‘वीकेंड का वार’ के दौरान ‘बिग बॉस 20’ के घर में आए नकुल धुल को गुल्लू के साथ हाथापाई के बाद घर से बाहर निकाल दिया गया। अब मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026 को बिग बॉस सीजन 20 के आने वाले एपिसोड का एक नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें नकुल और गुल्लू के बीच हाथापाई होती दिख रही है और बाकी कंटेस्टेंट उन्हें रोकने की कोशिश कर रहे हैं। यह लड़ाई तब शुरू होती है, जब नकुल अपने दोस्त स्काउट ओपी को काजी तौकीर द्वारा उसके बारे में की गई एक टिप्पणी के बारे में बताता है।

गुल्लू और नकुल धुल की हाथापाई

प्रोमो में देखने को मिलता है कि, जब ‘मिट्ठू डॉन’ नकुल अपने दोस्ट स्काउट पर काडी की टिप्पणी के बारे में बताते हैं तो घर का माहौल एक दम से गर्म हो जाता है। इसके बाद स्काउट ओपी उर्फ तन्मय सिंह सिंगर काजी के पास इस बारे में बात करने जाते हैं। मशहूर गेमर और यूट्यूब कंटेंट क्रिएटर काजी से इस बारे में बात करते हैं तो नकुल, गुल्लू और अन्य लोग भी वहीं बैठे होते हैं। इस दौरान नकुल और गुल्लू के बीच तीखी बहस हो जाती है। यह बहस हाथापाई में बदल जाती है। मेकर्स ने गुल्लू और नकुल धुल के बीच हुई हाथापाई का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘बात कहां से कहां पहुंच गई! देखिये BiggBoss20 का नया एपिसोड, हर रोज रात 9 बजे JioHotstar पर और 10:30 बजे ColorsTV पर।’

गुल्लू और नकुल धुल की लड़ाई पर लोगों का रिएक्शन

प्रोमो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने कमेंट किया, ‘गुल्लू ने उकसाया। नकुल ने उसे मारा। ऐसा नहीं करना चाहिए था, लेकिन मुझे समझ नहीं आ रहा कि माही नकुल को क्यों धक्का दे रही है और बीच में क्यों पड़ रही है। क्या उसे सच में लगता है कि वह उसे रोक पाएगी? उसे धक्का क्यों मारा?’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘इतने बेकार मुद्दे पर लड़ाई? काजी तो बस मजाक कर रहा था। #qazitouqeer।’ एक और यूजर ने ट्वीट किया, ‘यह साफ है कि गुल्लू ने ही यह लड़ाई शुरू करवाई थी! आप लोगों ने गुल्लू के बजाय नकुल को क्यों बाहर निकाला?’

नकुल धुल उर्फ मिट्ठू डॉन कौन हैं?

नकुल धुल, जिन्हें ‘मिट्ठू डॉन’ के नाम से भी जाना जाता है। वे हरियाणा के एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर हैं। उन्होंने मीम्स, व्यंग्यात्मक ह्यूमर और अलग-अलग विषयों पर कमेंट्री वाले वीडियो के जरिए ऑनलाइन अपनी पहचान बनाई है। ‘बिग बॉस 20’ के घर में आने के बाद नकुल ने कंटेस्टेंट्स को बताया कि वह 11वीं और 12वीं क्लास के स्टूडेंट्स को ट्यूशन पढ़ाते हैं और खुद को केमिस्ट्री टीचर बताया। उनके शो में आने से एक विवादित वीडियो पर फिर से चर्चा शुरू हो गई, जिसकी पहले ऑनलाइन आलोचना हुई थी।

ये भी पढ़ें – ‘बिग बॉस 20’ में घी पर मचा बवाल, अरिश्फा खान और कनिका मान में छिड़ी बहस, नकुल धुल ने लगाई आग





Source link

You may also like

Leave a Comment