Bigg Boss 20 के Weekend Ka Vaar में Salman Khan ने Scout OP को उनके बर्ताव के लिए जमकर फटकार लगाई। वहीं, Salman Khan से सपोर्ट मिलने के बाद Qazi Touqeer अपने आंसू नहीं रोक पाए और सबके सामने भावुक हो गए। दरअसल, घर में Scout OP और Qazi Touqeer के बीच काफी समय से अनबन चल रही है। इस बार मामला Qazi के लिए खाना ले जाने को लेकर बढ़ गया। बताया जा रहा है कि Qazi की तबीयत खराब थी और Love Gill उनके लिए खाना लेकर जा रही थीं। इसी दौरान Scout ने बीच में आकर कहा कि वह खाना लेकर जाएंगे। Weekend Ka Vaar में Salman ने Scout से सवाल किया कि जब उन्हें Qazi से परेशानी थी, तो उन्होंने Love Gill को खाना देने से क्यों रोका। Salman ने समझाया कि किसी से नाराजगी होने का मतलब यह नहीं कि उसके साथ बुरा बर्ताव किया जाए। इस पूरे मामले के बाद अब दर्शकों की नजर Scout के अगले कदम पर है
