Home Bigg Boss 20Bigg Boss 20 में छिड़ी जंग, हुई हाथापाई; आधी रात में सलमान खान के शो से बाहर होगा ये चर्चित कंटेस्टेंट?

Bigg Boss 20 में छिड़ी जंग, हुई हाथापाई; आधी रात में सलमान खान के शो से बाहर होगा ये चर्चित कंटेस्टेंट?

by BollywoodNewsAndMovie


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सुपरस्टार सलमान खान का शो बिग बॉस 20 अब रोचक होता जा रहा है। टीवी के इस कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो का लेटेस्ट प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें बिग बॉस के घर में बवाल मचता हुआ नजर आ रहा है। 

बिग बॉस सीजन 20 के दो कंटेस्टेंट्स की बीच जबरदस्त झगड़ा हो गया है और बात हाथापाई तक जा पहुंच गई है। ऐसे में आइए जानते हैं कि किस वजह से रियलिटी शो के अंदर का माहौल गर्माया है। 

बिग बॉस 20 में भिड़े ये दो कंटेस्टेंट्स 

दरअसल जियो हॉस्टार रियलिटी के एक्स हैंडल पर थोड़ी देर पहले बिग बॉस 20 का लेटेस्ट प्रोमो वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वाइल्ड कार्ड एंट्री कंटेस्टेंट नकुल धुल (Nakul Dhull) स्कॉट ओपी को ये बताते हुए नजर आ रहे हैं कि काजी उनके खिलाफ गलत बातें कर रहा है। जब स्कॉट मामले की पड़ताल करने के लिए जाते हैं तो काजी बोलते हैं कि उन्होंने ऐसा मजाक में किया था और फिर नकुल बोलते हैं कि वो मजाक नहीं था। 

यह भी पढ़ें- ‘जाटा का छोरा’ आने से बदल गई Bigg Boss 20 की हवा, घरवालों के निशाने पर आया वाइल्ड कार्ड एंट्री?

इसके बाद काजी गुल्लू (कुशल तंवर) को बोलते हैं कि वह नकुल को समझाएं। बस इसके बाद से ही झगड़े की शुरुआत होती है और नकुल ये कहते हैं कि वो कौन होता है, मुझे समझाने वाला। इसके बाद गुल्लू और नकुल आमने-सामने आ जाते हैं और तीखी बहस के बाद बात हाथापाई तक पहुंच जाती है। प्रोमो को देखने के बाद पता चलता है कि बिग बॉस 20 के घर में वाकई उत्पात मच गया है। 

बाहर हो सकते हैं नकुल 

जब से नकुल धुल बिग बॉस सीजन 20 में एंट्री ली है, तब ये चर्चा चल रही है कि गुल्लू को थप्पड़ मारने की वजह से उन्हें शो से बाहर किया जाएगा। हालांकि, अब इस प्रोमो वीडियो के सामने आने के बाद एक और वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसमें स्काट आधी रात को बिग बॉस 20 के एक्जिट गेट से किसी को छोड़ते हुए घर के अंदर लौटते दिख रहे हैं।

Biggboss20 (1)

इसके बाद वह अकेले अपने बेड पर सोते हैं, जहां दो दिन के लिए नकुल भी सोए थे। ऐसा लग रहा है कि आधी रात पर नकुल धुल का एविक्शन हो गया है। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती है। 

कहां देखें बिग बॉस 20

अगर आप भी सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 20 को देखना चाहते हैं कि तो इसे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर हर रात 9 बजे से देख सकते हैं। जबकि टीवी चैनल कलर्स पर रात 10:30 बजे से इसकी शुरुआत होती है। इसके अलावा जियो हॉटस्टार पर 24×7 पर भी बिग बॉस की लाइव फीड चलती रहती है। 



Source link

You may also like

Leave a Comment