Home Morning News (खास खबरें)मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: पित्रोदा बोले- चीन भारत का दुश्मन नहीं; दिल्ली CM का ऐलान कल; ज्ञानेश कुमार नए चीफ इलेक्शन कमिश्नर होंगे – Dainik Bhaskar Morning News Brief; Mahakumbh Fire | Sam Pitroda China

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: पित्रोदा बोले- चीन भारत का दुश्मन नहीं; दिल्ली CM का ऐलान कल; ज्ञानेश कुमार नए चीफ इलेक्शन कमिश्नर होंगे – Dainik Bhaskar Morning News Brief; Mahakumbh Fire | Sam Pitroda China

by BollywoodNewsAndMovie


  • Hindi News
  • National
  • Dainik Bhaskar Morning News Brief; Mahakumbh Fire | Sam Pitroda China Delhi Stampede

2 वर्ष पहलेलेखक: अभिषेक तिवारी, न्यूज ब्रीफ एडिटर

  • कॉपी लिंक

नमस्कार,

कल की बड़ी खबर राहुल गांधी के करीबी सैम पित्रोदा के बयान से जुड़ी रही। पित्रोदा ने कहा- चीन भारत का दुश्मन नहीं है। हमें उसके साथ मिलकर काम करना चाहिए। दूसरी खबर दिल्ली में CM फेस को लेकर है। बुधवार को BJP नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान करेगी।

लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…

  1. कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को 1984 सिख विरोधी दंगों के मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट सजा सुनाएगा।
  2. मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) राजीव कुमार रिटायर होंगे। उन्हें मई 2022 में CEC बनाया गया था।
  3. कतर के अमीर अल-थानी आज PM मोदी के साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगे। राष्ट्रपति भवन में स्टेट डिनर आयोजित होगा।

अब कल की बड़ी खबरें…

1. ज्ञानेश कुमार नए चीफ इलेक्शन कमिश्नर होंगे, PM मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में फैसला

मौजूदा CEC राजीव कुमार का कार्यकाल 18 फरवरी को खत्म हो रहा है। इसके बाद ज्ञानेश कुमार 19 फरवरी से पदभार ग्रहण करेंगे।

मौजूदा CEC राजीव कुमार का कार्यकाल 18 फरवरी को खत्म हो रहा है। इसके बाद ज्ञानेश कुमार 19 फरवरी से पदभार ग्रहण करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई में हुई बैठक में अगले चीफ इलेक्शन कमिश्नर (CEC) के तौर पर ज्ञानेश कुमार के नाम पर मुहर लगी है। वे 19 फरवरी को पदभार ग्रहण करेंगे। उनका कार्यकाल 26 जनवरी 2029 तक रहेगा। वहीं, विवेक जोशी को चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया है। वे हरियाणा के मुख्य सचिव और 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं।

बैठक में राहुल भी शामिल, जताई आपत्ति: बैठक में PM मोदी के अलावा गृह मंत्री अमित शाह और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी शामिल हुए। इसी पैनल की सिफारिश पर नए CEC की नियुक्ति हुई।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नए CEC के लिए 5 नामों की सूची दी गई थी, लेकिन राहुल ने नामों पर विचार करने से इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा कि मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है इसलिए यह बैठक नहीं होनी चाहिए थी।

पूरी खबर यहां पढ़ें…

2. दिल्ली के नए CM की शपथ 20 फरवरी को, कल विधायक दल की बैठक में नाम का ऐलान होगा

दिल्ली विधानसभा चुनाव रिजल्ट के 12 दिन बाद 20 फरवरी को नए मुख्यमंत्री रामलीला मैदान में शपथ लेंगे। हालांकि, भाजपा ने अब तक CM फेस तय नहीं किया है। पार्टी विधायक दल की बैठक 19 फरवरी को बुलाई गई है, जिसमें CM की घोषणा होगी। भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 में से 48 सीटें जीती हैं और 27 साल बाद सत्ता में वापसी की है।

दिल्ली मंत्रिमंडल में 7 मंत्री चुने जा सकते हैं: पार्टी ने 15 विधायकों के नाम निकाले हैं। उनमें से 9 नाम शॉर्टलिस्ट किए हैं। इन्हीं 9 नामों में CM, कैबिनेट मंत्री और स्पीकर के नाम तय किए जाएंगे। दिल्ली में मुख्यमंत्री समेत अधिकतम 7 मंत्री हो सकते हैं। ऐसे में चर्चा है कि दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों से एक-एक भाजपा विधायक को चुना जा सकता है।

पूरी खबर यहां पढ़ें…

3. भाजपा को एक साल में ₹4340.47 करोड़ चंदा मिला: 51% खर्च किया; कांग्रेस दूसरे नंबर पर

एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने राष्ट्रीय दलों को मिले चंदे को लेकर एक रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2023-24 में भाजपा को सबसे ज्यादा 4340.47 करोड़ रुपए का चंदा मिला है। दूसरे नंबर पर कांग्रेस को 1225.12 करोड़ रुपए मिले।

AAP को बीजेपी से 200 गुना कम: भाजपा ने अपनी कमाई का कुल 50.96% यानी 2211.69 करोड़ रुपए, जबकि कांग्रेस ने अपनी इनकम का 83.69% यानी 1025.25 करोड़ रुपए खर्च किया। AAP को चंदे में 22.68 करोड़ रुपए मिले जो BJP को मिले चंदे से करीब 200 गुना कम है। सभी पार्टियों को मिले कुल चंदे का 74.57% हिस्सा अकेली भाजपा को मिला है। बाकी 5 दलों को 25.43% चंदा मिला है।

पूरी खबर यहां पढ़ें…

4. राहुल के करीबी पित्रोदा बोले- चीन भारत का दुश्मन नहीं; कांग्रेस ने बयान से किनारा किया

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष और राहुल गांधी के करीबी सैम पित्रोदा ने कहा- भारत को चीन को अपना दुश्मन मानना बंद कर देना चाहिए। चीन से खतरे को अक्सर बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जाता है।

न्यूज एजेंसी IANS को दिए इंटरव्यू में सैम पित्रोदा ने कहा-

QuoteImage

हमारा रवैया पहले दिन से ही टकराव का रहा है। यह दुश्मनी पैदा करता है। मुझे लगता है कि हमें इस पैटर्न को बदलने की जरूरत है। यह किसी के लिए भी ठीक नहीं है।

QuoteImage

कांग्रेस का बयान से किनारा: कांग्रेस ने सैम पित्रोदा के बयान से किनारा कर लिया है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा सैम पित्रोदा के चीन पर व्यक्त किए गए विचार कांग्रेस के विचार नहीं हैं।

पूरी खबर यहां पढ़ें…

5. महाकुंभ- एक बार फिर आग लगी, महीनेभर में आग की पांचवीं घटना; कल 1 करोड़ ने स्नान किया

प्रयागराज महाकुंभ मेला परिसर में सोमवार दोपहर एक बार फिर आग लग गई। आग के चलते सेक्टर-8 में श्री कपि मानस मंडल और उपभोक्ता संरक्षण समिति के शिविर में दो-दो तंबू जले गए। हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई। सोमवार को महाकुंभ का 36वां दिन था। कल 1.23 करोड़ श्रद्धालुओं ने स्नान किया। 13 जनवरी से अब तक 54.19 करोड़ श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा चुके हैं।

महाकुंभ में एक महीने में पांचवीं बार आग लगी…

  • 19 जनवरी: सेक्टर 19 में गीता प्रेस के कैंप में आग लगी थी, हादसे में 180 कॉटेज जल गए।
  • 30 जनवरी: सेक्टर 22 में आग लगी थी, जिसमें 15 टेंट जले थे।
  • 7 फरवरी: सेक्टर-18 में आग लगी थी। हादसा शंकराचार्य मार्ग पर हुआ था, जिसमें 22 पंडाल जल गए।
  • 15 फरवरी: सेक्टर 18-19 में आग लगी। आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। दावा किया कि नोट से भरे 2 बैग जल गए।
  • 17 फरवरी: सेक्टर-8 में आग लगी। इस पर जल्द ही काबू पा लिया गया।

पूरी खबर यहां पढ़ें…

6. नई दिल्ली भगदड़ मामला- स्टेशन पर CRPF की तैनाती: 26 फरवरी तक काउंटर प्लेटफॉर्म टिकट बंद

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) और दिल्ली पुलिस की तैनाती की गई है। महाकुंभ के बीच बढ़ती भीड़ को कंट्रोल करने के लिए केंद्र सरकार ने यह फैसला लिया है। इसके अलावा रेलवे ने 26 फरवरी तक शाम 4 बजे से रात 11 बजे तक काउंटर से प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री बंद कर दी है।

15 फरवरी को भगदड़ में 18 लोगों की मौत: नई दिल्ली स्टेशन पर 15 फरवरी को रात 9:26 बजे भगदड़ मचने से 11 महिलाओं और 5 बच्चों समेत 18 लोगों की मौत हो गई थी। 25 लोग घायल हुए थे। इसके अलावा महाकुंभ में मौनी अमावस्या के दिन 28 जनवरी देर रात को हुई भगदड़ में 30 लोगों की मौत हुई थी।

पूरी खबर यहां पढ़ें…

आज का कार्टून By चंद्रशेखर हाड़ा…

कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…

  1. कॉन्ट्रोवर्सी: कांग्रेस सांसद गोगोई की पत्नी का ISI कनेक्शन मामला: पाकिस्तान प्लानिंग कमीशन के सलाहकार पर असम में FIR; जांच के लिए SIT बनाई (पढ़ें पूरी खबर)
  2. नेशनल: दिल्ली में यमुना की सफाई शुरू: LG वीके सक्सेना ने समय सीमा तय की, नदी में गंदा पानी जाने से रोकने के लिए सख्त निर्देश (पढ़ें पूरी खबर)
  3. इंटरनेशनल: यूक्रेन जंग पर रूस-अमेरिका में कल हाई लेवल मीटिंग संभव: रूस ने पुष्टि की, विदेश मंत्री लावरोव और पुतिन के सलाहकार आज सऊदी रवाना होंगे (पढ़ें पूरी खबर)
  4. कोर्ट: सुप्रीम कोर्ट में पूजा स्थल कानून पर सुनवाई टली: 3 जजों की बेंच में होनी थी, CJI बोले- आज 2 जज मौजूद, बाद में देखेंगे (पढ़ें पूरी खबर)
  5. भूकंप: दिल्ली-NCR के बाद बिहार में भी भूकंप: लोग बोले- लगा जैसे झटके से ट्रेन रुकी; PM मोदी ने लोगों से शांत रहने की अपील की (पढ़ें पूरी खबर)
  6. इंटरनेशनल: दुनिया के पहले घोषित समलैंगिक इमाम की हत्या: कार के अंदर मारी गई गोली, दक्षिण अफ्रीका में चलाते थे मस्जिद (पढ़ें पूरी खबर)
  7. कंट्रोवर्सी: समय रैना को कल पेश होकर बयान दर्ज करवाना होगा: अथॉरिटी का आदेश- जांच पूरी होने तक शो का अकाउंट डिएक्टिवेट रखा जाए, 42 लोगों को समन (पढ़ें पूरी खबर)

अब खबर हटके…

पानी के रास्ते 275 किलोमीटर सफर करके महाकुंभ पहुंचे, पूरे सफर में 84 घंटे लगे

मोटरबोट पर गैस सिलेंडर, चूल्हा समेत खाने-पीने के पूरे इंतजाम थे। दो लोग नाव चलाते और बाकी 5 लोग आराम करते थे।

मोटरबोट पर गैस सिलेंडर, चूल्हा समेत खाने-पीने के पूरे इंतजाम थे। दो लोग नाव चलाते और बाकी 5 लोग आराम करते थे।

बिहार और यूपी के 7 लोग मोटरबोट से पानी के रास्ते 275 किलोमीटर सफर करके महाकुंभ पहुंचे। संगम में डुबकी लगाई और तीन दिन बाद उसी रास्ते बिहार में अपने गांव लौट गए। उन्होंने यात्रा की शुरुआत 11 फरवरी को की थी। पूरी जर्नी में 84 घंटे लगे। यात्रा करने वाले सभी नाविक हैं।

पढ़ें पूरी खबर…

भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…

मकर राशि के लोगों को अतिरिक्त सावधानी के साथ काम करने होंगे। मिथुन राशि के लिए दिन सामान्य रहेगा। जानिए आज का राशिफल…

आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…



Source link

You may also like

Leave a Comment