Home Bigg Boss 20Bigg Boss 20 : लव गिल से रिश्ते ने दिया स्काउट को ट्रॉमा! गुल्लू के सामने खोले राज, कहा- मैंने अपने बाल तक काट दिए

Bigg Boss 20 : लव गिल से रिश्ते ने दिया स्काउट को ट्रॉमा! गुल्लू के सामने खोले राज, कहा- मैंने अपने बाल तक काट दिए

by BollywoodNewsAndMovie


Lagatar Desk : बिग बॉस 20′ में इन दिनों स्काउट OP और लव गिल के रिश्ते को लेकर खूब चर्चा हो रही है. दोनों के बीच बढ़ती नजदीकियों और फिर आई दूरियों ने घर के माहौल को भी बदल दिया है.

 

 

अब शो के नए प्रोमो में स्काउट एक बार फिर लव को लेकर बात करते नजर आए. उन्होंने गुल्लू के सामने अपने दिल की बात रखते हुए इस रिश्ते से मिली तकलीफ का जिक्र किया. स्काउट ने यहां तक कहा कि इस रिश्ते ने उन्हें ट्रॉमा दिया है.

 

 

गुल्लू के सामने खोले दिल के राज

स्काउट गुल्लू से बातचीत करते हुए कहते हैं कि उन्हें एक शख्स पर बहुत गुस्सा आ रहा है. उन्होंने उसके लिए अपना कितना समय बर्बाद किया. इस पर गुल्लू कहते हैं कि करीब एक महीना.

 

इसके बाद स्काउट उस शख्स की देखभाल का जिक्र करते हैं. वह बताते हैं कि वह उनका ध्यान रखती थी और समय पर खाना खाने के बारे में पूछती थी. इतना ही नहीं, उनके सिर पर तेल भी लगाती थी और उनके कपड़े तक धोती थी.

 

लव के लिए खास था स्काउट का रिश्ता

स्काउट आगे पुरानी बातों को याद करते हुए कहते हैं कि एक समय ऐसा था, जब दोनों के बीच काफी अपनापन था. वह बताते हैं कि वह उनके सामने बैठकर लगातार उन्हें देखती रहती थी. इस पर गुल्लू कहते हैं कि उस समय भी वे कुछ नहीं कर सकते थे.

 

स्काउट का कहना है कि वह उस रिश्ते को काफी प्यार और सम्मान से निभा रहे थे, लेकिन बदले में उन्हें नाराजगी और चिल्लाने का सामना करना पड़ा. उनकी बातों से साफ झलकता है कि वह इस रिश्ते को लेकर काफी आहत हैं.

 

स्काउट बोले- मुझे ट्रॉमा दे दिया

बातचीत के दौरान स्काउट कहते हैं कि उन्होंने उस शख्स को अपने जीवन में कितना खास दर्जा दिया था, लेकिन बदले में उन्हें काफी तकलीफ मिली. वह बताते हैं कि गुस्से में उन्होंने अपने बाल तक काट दिए थे. स्काउट ने कहा कि उस शख्स ने उन्हें ट्रॉमा दे दिया. हालांकि, प्रोमो में स्काउट ने सीधे तौर पर लव गिल का नाम नहीं लिया, लेकिन उनकी बातचीत को लव से जोड़कर देखा जा रहा है.



Source link

You may also like

Leave a Comment