हाथरस में पूर्वोत्तर रेलवे ट्रैक पर बिजली कॉटन मिल रेलवे फाटक के पास गुरुवार सुबह करीब 7 बजे मालगाड़ी की चपेट में आने से रिटायर लेखपाल की मौत हो गई। वह रोज की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे।
.
मृतक की पहचान 67 वर्षीय हरिओम शुक्ला पुत्र राम गोपाल शुक्ला के रूप में हुई है। वह हाथरस तहसील में लेखपाल के पद से रिटायर हुए थे और हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के प्रकाश टेक्सटाइल कैंपस में रहते थे।
हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस और जीआरपी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिवार के लोगों ने की मृतक की पहचान
शव की पहचान होने के बाद जीआरपी ने हरिओम शुक्ला के परिवार को घटना की सूचना दी। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
तीन बेटों को छोड़ गए हरिओम शुक्ला
हरिओम शुक्ला हाथरस तहसील से लेखपाल के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उनके परिवार में तीन बेटे हैं। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Think
