Home Bigg Boss 20BB20 में स्काउट ओपी ने गुल्लू के सामने खोले Love Gill के कई राज, बोला- मैंने कितना… – bigg-boss-20-scout-op-reveals-secrets-about-love-gill-to-gullu

BB20 में स्काउट ओपी ने गुल्लू के सामने खोले Love Gill के कई राज, बोला- मैंने कितना… – bigg-boss-20-scout-op-reveals-secrets-about-love-gill-to-gullu

by BollywoodNewsAndMovie


BB20 में स्काउट ओपी ने गुल्लू के सामने खोले Love Gill के कई राज, बोला- मैंने कितना...

नारी डेस्क : सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में इन दिनों रिश्तों का समीकरण बदलता नजर आ रहा है। शो में कभी एक-दूसरे के करीबी रहे कंटेस्टेंट्स अब आमने-सामने होते दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच मेकर्स ने शो का नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें स्काउट ओपी रात के समय गुल्लू के साथ बातचीत करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान वह लव गिल के साथ अपने पुराने रिश्ते और बिताए पलों को याद करते हुए कई ऐसी बातें कहते हैं, जिन्होंने दर्शकों का ध्यान खींच लिया है। स्काउट की बातें सुनकर गुल्लू भी हैरान रह जाते हैं। अब दोनों की यह बातचीत सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।

स्काउट ने गुल्लू के सामने खोले लव गिल के राज

शो के नए प्रोमो में स्काउट ओपी रात के समय बेड पर बैठकर गुल्लू से लव गिल के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान वह लव के साथ बिताए पलों को याद करते हुए कहते हैं कि उन्होंने एक इंसान के पीछे अपना कितना समय बर्बाद कर दिया। स्काउट बताते हैं कि लव उनका काफी ध्यान रखती थीं। वह उनके खाने से लेकर सिर में तेल लगाने और सुबह उठाने तक का ख्याल रखती थीं। यहां तक कि उनके कपड़े भी धोती थीं।

गुस्सा आया तो अपने बाल ही काट लिए

प्रोमो में स्काउट आगे लव के साथ अपने रिश्ते को लेकर पछतावा जाहिर करते दिखाई देते हैं। वह कहते हैं, ’30 सेकंड तक देखे ही जाती थी, अपने अंदर भी अलग ही घोड़ा दौड़ रहा था। मुझे समझ नहीं आता कि मैंने उसे ऐसा औदा क्या सोचकर दिया था। गुस्सा उस पीक पर आ गया था कि मैंने अपने खुद के बाल काट लिए। लाइफ ने ट्रॉमा दे दिया, ट्रॉमा। स्काउट की ये बातें सुनकर गुल्लू कहते हैं कि तू पागल हो गया था। दोनों की यह बातचीत अब शो के नए प्रोमो के चलते सुर्खियों में है।

यें भी पढ़ें : महिला ने अपने 2BHK फ्लैट में ही 20 हजार कदम चलकर 14 Kg वजन घटाया

स्काउट और लव की दोस्ती में कैसे आई दरार?

बता दें कि शो की शुरुआत में स्काउट ओपी और लव गिल के बीच काफी अच्छी दोस्ती देखने को मिली थी। दोनों ने एक-दूसरे को भाई-बहन भी बना लिया था। हालांकि, उनकी नजदीकियों को लेकर शो में कई बार सवाल उठे। होस्ट सलमान खान ने भी दोनों के रिश्ते पर सवाल किए थे। इसके अलावा शो में स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड काशवी भी पहुंची थीं। उन्होंने स्काउट को लव से दूरी बनाए रखने की सलाह दी थी। अब दोनों की दोस्ती में दरार आ चुकी है और वे एक-दूसरे से बातचीत करते भी नजर नहीं आ रहे हैं। ऐसे में स्काउट का गुल्लू के सामने लव को लेकर इस तरह अपनी नाराजगी जाहिर करना दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।





Source link

You may also like

Leave a Comment