Home Morning News (खास खबरें)मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: सपा-कांग्रेस में सीटों पर मंथन, अयोध्या-जनकपुर ट्रेन का शुभारंभ; UP के आज के बड़े इवेंट

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: सपा-कांग्रेस में सीटों पर मंथन, अयोध्या-जनकपुर ट्रेन का शुभारंभ; UP के आज के बड़े इवेंट

by BollywoodNewsAndMovie


सपा-कांग्रेस में सीट शेयरिंग पर आज पहली बैठक

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन की रणनीति पर बातचीत शुरू होने जा रही है। सपा ने सीट बंटवारे के लिए चार सदस्यीय कमेटी बनाई है। वहीं कांग्रेस ने 5 सदस्यीय टीम बनाई है। दोनों दलों के नेताओं के बीच बातचीत का पहला दौर 23 और 24 नवंबर को दिल्ली में होगा। इसमें प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चर्चा की जाएगी।

विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस ने सपा को 181 विधानसभा सीटों की सूची सौंपी है, जिसमें सबसे अधिक जोर पश्चिमी यूपी में 68 सीटें पर दिया गया है। जबकि सपा ने जीतने वाले उम्मीदवार को टिकट देने का आधार बनाया है।

अयोध्या-जनकपुरधाम ट्रेन का मोदी और नेपाल के PM करेंगे उद्घाटन

भारत और नेपाल के धार्मिक एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए 23 नवंबर को अयोध्या-जनकपुरधाम ट्रेन सेवा का शुभारंभ होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संयुक्त रूप से ट्रेन सेवा का उद्घाटन करेंगे।

इस सेवा को दोनों देशों के बीच धार्मिक पर्यटन, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और आपसी सहयोग बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे अयोध्या और जनकपुर के बीच रामायण सर्किट को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।



Source link

You may also like

Leave a Comment