Home Hollywoodलंदन ही नहीं, भारत में उदयपुर में भी शूट हुई थी James Bond की 13वीं फिल्म; अंगरक्षक बना था बॉलीवुड एक्टर

लंदन ही नहीं, भारत में उदयपुर में भी शूट हुई थी James Bond की 13वीं फिल्म; अंगरक्षक बना था बॉलीवुड एक्टर

by BollywoodNewsAndMovie


एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली।64 सालों से चली आ रही जेम्स बॉन्ड (James Bond) की विरासत को आगे बढ़ाने का जिम्मा अब ट्वाइलाइट एक्टर रॉबर्ट पैटिनसन (Robert Pattinson) को कंधों पर हैं। एक तरफ जहां दर्शक ये देखने के लिए उत्साहित हैं कि 007 का नया एडवेंचर किस दिशा में मुड़ेगा, तो वहीं दूसरी तरफ ये बात शायद बहुत ही कम लोग जानते होंगे कि बॉन्ड की दुनिया का भारत से भी काफी पुराना नाता है। कैसे, चलिए जानते हैं।

भारत के इस शहर में हो चुकी है जेम्स बॉन्ड की शूटिंग

जेम्स बॉन्ड (James Bond) की फ्रेंचाइजी का भारत कनेक्शन काफी पुराना है। साल 1983 में जेम्स बॉन्ड की 13वीं मूवी ‘ऑक्टोपसी’ के कुछ हिस्से राजस्थान में अलग-अलग जगह पर शूट हुए थे, जिसमें रोजर मूर ने 007 का मुख्य किरदार निभाया था। दरअसल, ऑक्टोपसी में उदयपुर के एक नहीं, बल्कि चार महल दिखाए गए थे।

उदयपुर के भव्य महल के अलावा, झील के किनारे के नजारे और चहल-पहल भरी सड़कें इस फिल्म की पृष्ठभूमि का हिस्सा बने। भारत में जेम्स बॉन्ड की फ्रेंचाइजी फिल्म ऑक्टोपसी की शूटिंग सितंबर 1982 में शुरू हुई थी।

Screenshot 2026-11-19 144148

उदयपुर के चार पैलेस में हुई थी फिल्म की शूटिंग

ऑक्टोपसी में उदयपुर के चार बड़े पैलेस ताज लेक, मानसून पैलेस, शिव निवास और जग मंदिर पैलेस की झलक देखने को मिली थी। ताज लेक पैलेस में फिल्म का सबसे लोकप्रिय सीन शूट हुआ था, जहां जेम्स बॉन्ड नकली मगरमच्छ के अंदर छुपकर झील पार करते हुए ऑक्टोपसी के महल में घुसता है। वह सीन इसी महल के बाहर शूट हुआ था। इसके अलावा महल के अंदर ऑक्टोपसी और उनकी सेना के कुछ सीन्स फिल्माए गए थे।

इसके अलावा मानसून पैलेस का इस्तेमाल फिल्म के विलेन कमाल खान के अड्डे के रूप में दिखाया गया था। जब ऑक्टोपसी क्लाइमैक्स में अपनी सेना ने साथ कमाल खान के महल पर हमला करती है, तो उसमें कुछ सीन्स इसी पैलेस के हैं। इसके अलावा शिव निवास पैलेस में ‘मैग्डा’ के साथ कैंडललाइट डिनर का सीन भी उदयपुर के शानदार पैलेस में ही शूट हुआ।

Screenshot 2026-11-19 144347

ये बॉलीवुड एक्टर भी बना था हिस्सा

जेम्स बॉन्ड की 13वीं फिल्म ऑक्टोपसी की शूटिंग ही सिर्फ इंडिया में नहीं हुई थी, बल्कि इसमें कुछ बॉलीवुड कलाकारों ने भी काम किया था। रोजर मूर की ऑक्टोपसी में कबीर बेदी ने कमाल खान के अंगरक्षक गोबिंदा का किरदार निभाया था। इसके अलावा पूर्व टेनिस खिलाड़ी विजय अमृतराज भी फिल्म का हिस्सा बने थे, जिन्होंने फिल्म में यही किरदार निभाया था।



Source link

You may also like

Leave a Comment