लाखों में सिमटी ‘हनुमान अंश’ की कमाई
‘दृश्यम 3’ के सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद ‘हनुमान अंश’ की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली है। ‘हनुमान अंश’ को रिलीज हुए 2 महीने से भी ज्यादा का समय हो चुका है। शायद यही वजह है कि इसकी कमाई अब काफी घट गई है। फिल्म अब लाखों में कमाई कर रही है। कल इसने 75 लाख रुपये कमाए थे। 63वें दिन इसने 75 लाख रुपये की कमाई की। इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 327.98 करोड़ रुपये हो गया है।
‘द वन’ की भी हालत खराब
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की अदाकारी वाली फिल्म ‘द वन’ 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को रिलीज हुए 14 दिन हो गए हैं। अब इसकी कमाई भी ठंडी होती दिख रही है। ये भी अब धीरे-धीरे लाखों में कमाई कर रही है। गुरुवार को इसने 75 लाख रुपये की कमाई की। इसके साथ ‘द वन’ ने कुल 65.80 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।




