Home Viralविदेशी महिला ने पहली बार किया गरबा का एक्सपीरिएंस, देखते ही भावुक हो गईं; कहा- ‘मुझे इसकी बहुत याद आएगी’

विदेशी महिला ने पहली बार किया गरबा का एक्सपीरिएंस, देखते ही भावुक हो गईं; कहा- ‘मुझे इसकी बहुत याद आएगी’

by BollywoodNewsAndMovie


नवरात्र के रंगों में सराबोर भारत में एक रोमानियाई पर्यटक का दिल गरबा की धुनों पर झूम उठा। मारिया एलेक्जेंड्रा नाम की डिजिटल कंटेंट क्रिएटर ने मुंबई के एक मॉल में नवरात्र गरबा उत्सव देखकर इतनी भावुकता महसूस की कि उनकी आंखें नम हो गईं। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए कहा, “जब मैं यहां से जाऊंगी तो मुझे इसकी बहुत याद आएगी।” यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया है।

इंस्टाग्राम पर शेयर किया रिएक्शन 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @b.marialexandra नामक हैंडल से शेयर किया गया है। मारिया एलेक्जेंड्रा फिलहाल मुंबई में रह रही हैं। उन्होंने सफेद कुर्ता और झुमके पहनकर वीडियो बनाया। कैमरा उन्होंने भीड़ की ओर घुमाया, जहां पारंपरिक परिधानों में सजे लोग मां दुर्गा की भक्ति में गरबा कर रहे थे। सजावट और उत्साह से भरा माहौल देखकर वे लंबे समय तक खड़ी रहीं। उन्होंने कहा, “मैंने अपनी ज़िंदगी में ऐसा नज़ारा कभी नहीं देखा! मैं बहुत खुश हूं कि त्योहारों के इस समय में मैं भारत में हूं, क्योंकि ज़रा इसे तो देखिए! हर उम्र के लोग गरबा कर रहे हैं, और यह सब नवरात्रि के लिए हो रहा है। नौ रातें जो देवी दुर्गा को समर्पित हैं।”  

गरबा का सबसे बेस्ट पार्ट भी बताया 

मारिया ने सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाली बात यह बताई कि यहां नृत्य और भक्ति एक-दूसरे से अलग नहीं हैं। उन्होंने कहा, “सबसे भावुक करने वाली बात यह है कि नृत्य खुद पूजा का रूप माना जाता है। हर व्यक्ति सिर्फ जश्न नहीं मना रहा, बल्कि नृत्य के माध्यम से देवी का सम्मान कर रहा है। यह भक्ति से अलग नहीं, बल्कि भक्ति ही है।” वे बताती हैं कि वे काफी देर तक सिर्फ देखते और आनंद लेते रहे। एक पल ऐसा आया जब उनकी आंखें भर आईं। उन्होंने खुद से पूछा कि यह भावना कहां से आई। “कृपया जज न करें, लेकिन एक पल मेरी आंखें नम हो गईं। शायद यह भारतीय संस्कृति के प्रति मेरी गहरी प्रशंसा थी, या यह अहसास कि मैं जल्द भारत छोड़ने वाली हूं, या फिर लोगों की खुशी देखकर खुशी के आंसू। जो भी हो, उसी पल मुझे लगा कि जब मैं जाऊंगी तो मुझे यह सब बहुत याद आएगा।” वीडियो के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा कि इस अनुभव ने उन्हें याद दिलाया कि वे भारत से क्यों प्यार करने लगीं।

यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं बेहद सकारात्मक रहीं। एक यूजर ने लिखा, “खुशी है कि आप सिर्फ एंजॉय नहीं कर रही, बल्कि असली भावना भी महसूस कर रही हैं। गुजरात भी आइए।” 


दूसरे ने कहा, “आपने भारतीय संस्कृति को बहुत अच्छे से समझाया। भारत में बिताए समय और समझने के प्रयास के लिए धन्यवाद।” 

एक और कमेंट में गरबा का अर्थ समझाया गया, “गरबा का मतलब सिर्फ घेरे में नाचना नहीं है। इसका शाब्दिक अर्थ है ‘गर्भ’। मूल रूप से, गरबा मां के गर्भ की पूजा है—उस आदि शक्ति की पूजा, जिसने इस पूरे ब्रह्मांड को जन्म दिया है।” 

कई लोगों ने उन्हें दुर्गा पूजा और दिवाली भी देखने की सलाह दी। एक यूजर ने भारत की खासियत बताते हुए लिखा, “हम बिना खाना खाए दो दिन तक सो सकते हैं, लेकिन संगीत, चाय और सवाल पूछे बिना नहीं रह सकते। संक्षेप में कहें तो, यही भारत है।”

विदेशी पर्यटकों में भारतीय संस्कृति का क्रेज 

यह घटना दिखाती है कि भारतीय त्योहार सिर्फ स्थानीय लोगों तक सीमित नहीं। विदेशी पर्यटक भी इनकी आध्यात्मिकता और सामूहिक खुशी से गहरे प्रभावित होते हैं। गरबा की गोलाकार चाल, तालियां, डांडिया और भक्ति का मिश्रण कई लोगों के लिए अनोखा अनुभव बन जाता है। मारिया जैसी प्रतिक्रियाएं भारत की सांस्कृतिक शक्ति को रेखांकित करती हैं। नवरात्र के इन दिनों में पूरा देश उत्सवमय है। मुंबई के मॉल से लेकर गुजरात के बड़े मैदानों तक गरबा की धूम मची हुई है। मारिया का यह वीडियो उन हजारों विदेशी पर्यटकों की भावनाओं का प्रतिनिधित्व करता है जो भारत की जीवंत संस्कृति में डूब जाते हैं। उनकी नम आंखें और “मुझे इसकी याद आएगी” वाला बयान कई भारतीयों के लिए गर्व का विषय बन गया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें –

न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में नवरात्र उत्सव का Video Viral, भक्ति के रंग में सराबोर दिखे लोग; यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया





Source link

You may also like

Leave a Comment