Home Viral‘क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं…’, राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता

‘क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं…’, राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता

by BollywoodNewsAndMovie


दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के बयान का हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह कहती हुई दिख रही थीं- ‘जब तक हर एक राम मारा ना जाए…’. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से बवाल मच गया. आम आदमी पार्टी और कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों ने सीएम रेखा गुप्ता के इस वायरल बयान पर जमकर निशान साधा और बीजेपी पर तंज कसा. अब सीएम रेखा गुप्ता ने इस वीडियो को AI जनरेटेड बताया है और विपक्ष के आरोपों पर पलटवार किया है.

सीएम रेखा गुप्ता का कहना है कि कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के लोग बेरोजगार हो गए हैं. उनका ध्यान सिर्फ इस बात पर रहता है कि वह क्या कह रही हैं. सीएम ने कहा, ‘उन्हें हमारे काम नहीं दिखते. अगर उन्होंने पिछले 12 सालों में काम किया होता, तो आज हमें लोक नायक अस्पताल में इन मशीनों को लगवाने की जरूरत नहीं पड़ती.’

‘मुंह से राम का नाम तो निकला’

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आगे कहा कि इन्हें सिर्फ इस बात पर ध्यान रहता है कि रेखा गुप्ता क्या बोल रही हैं, क्या पहन रही हैं, चप्पल पहनी है या नहीं और कौन-सी साड़ी पहनी है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर इतना ही ध्यान रखना है, तो हमारे साथ ही चला करो और देखा करो कि हम क्या करते हैं, क्या बोलते हैं और क्या पहनते हैं. हलांकि अंत में उन्होंने इस वीडियो को AI बताया है और कहा है कि चलो, कम से कम AI वीडियो के नाम पर ही इन लोगों के मुंह से राम का नाम तो निकला. 

जवाब में दिल्ली आप के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने सीएम रेखा गुप्ता को चैलेंज किया है कि अगर वीडियो गलत है तो मानहानि का केस कर सकती हैं.कोर्ट में सच सामने आ जाएगा. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि इंडियनऑयल की CSR पहल के तहत स्थापित इन आधुनिक मशीनों से मरीजों को बेहतर और आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी. वहीं, पिछली सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि अगर पिछली सरकार ने काम किया होता, तो आज हमें लोक नायक अस्पताल में इन मशीनों को लगवाने की जरूरत नहीं पड़ती.

दिल्ली-NCR में तेज हवाओं के साथ बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी, AQI में सुधार के आसार

लोक नायक अस्पताल में मुफ्त जांच के लिए निरंतर सुविधा

दूसरी ओर, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज सिंह ने कहा कि हम दिल्ली के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध हैं और आगे भी सरकारी अस्पतालों में इन मशीनों की संख्या बढ़ाने का काम किया जाएगा, ताकि आम जनता को बेहतर इलाज मिल सके. उन्होंने कहा कि लोक नायक अस्पताल में हजारों मरीज आते हैं और उन्हें बेहतर इलाज मिले तथा मुफ्त जांच की सुविधा उपलब्ध हो, इसके लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही है.



Source link

You may also like

Leave a Comment