Home Viral25 हजार की इनामी मॉडल श्रद्धा दुबे का टॉर्चर VIDEO वायरल: शिवा शर्मा से कबूल करवा रही थी 6 लाख की चोरी, चेहरे पर दिखा खौफ – shiva sharma murder case confession under shraddha dubeys pressure jewelry theft video goes viral

25 हजार की इनामी मॉडल श्रद्धा दुबे का टॉर्चर VIDEO वायरल: शिवा शर्मा से कबूल करवा रही थी 6 लाख की चोरी, चेहरे पर दिखा खौफ – shiva sharma murder case confession under shraddha dubeys pressure jewelry theft video goes viral

by BollywoodNewsAndMovie


लखनऊ के शिवा शर्मा मर्डर केस में एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में श्रद्धा दुबे, शिवा से चोरी कबूल कराने का दबाव बनाते हुए नजर आईं हैं। शिवा के चेहरे पर मानसिक दबाव और डर साफ देखने को मिला है।

Lucknow News
हेमेन्द्र त्रिपाठी, लखनऊ: राजधानी लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा मर्डर केस में 25 हजार रुपये की इनामी फरार मॉडल श्रद्धा दुबे की ओर से लगातार वीडियो जारी करके किए जा रहे दावों के बीच अब मृतक कारोबारी शिवा शर्मा का एक बेहद चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होना शुरू हो गया है। इस केस से जुड़े सामने आए नए वीडियो में शिवा के चेहरे की रंगत पूरी तरह उड़ी हुई नजर आ रही है और उस पर भारी मानसिक दबाव व टॉर्चर साफ देखा जा सकता है। वीडियो में मॉडल श्रद्धा दुबे एक जांच अधिकारी की तरह शिवा को कमरे में बैठाकर सवाल-जवाब कर रही है और उस पर जेवर चोरी का इल्जाम कबूल करने का दबाव बना रही है। शिवा सहमे हुए अंदाज में श्रद्धा के हर सवाल का वही जवाब देता नजर आ रहा है, जो उससे कहलवाया जा रहा था।

सोशल मीडिया पर टुकड़ों में वायरल हुए मृतक शिवा शर्मा के दो वीडियो के पहले हिस्से में श्रद्धा दुबे यह कहती सुनाई दे रही है कि आपने मेरे यहां से कब चोरी की थी? किस टाइम पर की थी? सितंबर में की थी या अक्टूबर में? मैं बहुत प्यार से पूछ रही हूं, अभी मैंने पुलिस नहीं बुलाई है, पुलिस इसके बाद बुलाऊंगी। इसके जवाब में बेहद डरा हुआ शिवा कहता है कि उसने सितंबर में उस वक्त चोरी की जब श्रद्धा 20-25 मिनट के लिए वॉशरूम गई थी। श्रद्धा उससे पूछती है कि क्या तुमने एक साथ तीन चेनें और एक ब्रेसलेट चुराया और चौक में बेचा? शिवा हां में सिर हिलाता है। इसके बाद श्रद्धा पूछती है कि यह कुल 6 लाख रुपये के करीब का पैसा कब तक मिल जाएगा और क्या तुम्हारी मम्मी या किसी और को इस बारे में पता है? इस पर शिवा कहता है कि किसी को नहीं पता और वह एक महीने के अंदर पैसे लौटा देगा।

दबाव में तो नहीं बनवा रही वीडियो
वीडियो के अंत में श्रद्धा बेहद शातिराना अंदाज में यह भी कहती नजर आती है कि ये वीडियो मैं दबाव में तो बनवा नहीं रही हूं, भाई आपने खुद एक्सेप्ट किया है। वहीं वीडियो के दूसरे भाग में जब श्रद्धा दोबारा पूछती है कि पैसे रिटर्न कब करोगे तो शिवा कहता है कि वह एक महीने में दे देगा और लिखित में देने को भी तैयार है। शिवा यह भी कहता दिखाई दे रहा है कि जब तक वह पैसे नहीं लौटा देता, तब तक के लिए श्रद्धा उसकी कार रख ले और पैसे देने के बाद वह अपनी गाड़ी वापस उठा लेगा।

परिजनों के आरोपों पर लगी मुहर
मृतक शिवा शर्मा के इस वीडियो के सामने आने के बाद शिवा की मां रंजना शर्मा के उन आरोपों को मजबूती मिली है, जिसमें उन्होंने कहा था कि श्रद्धा दुबे उनके बेटे को बंधक बनाकर रखती थी और जेवर चोरी का झूठा आरोप लगाकर ब्लैकमेल व प्रताड़ित करती थी। श्रद्धा ने हाल ही में जारी अपने वीडियो में शिवा पर 15-20 लाख रुपये का कर्ज होने का दावा किया था लेकिन इस नए वीडियो से यह संदेह गहरा गया है कि वह खुद ही शिवा पर फर्जी आरोप मढ़कर लाखों रुपये की अवैध वसूली कर रही थी और विरोध करने पर बाहुबलियों व पुलिस का खौफ दिखाती थी। हजरतगंज पुलिस ने वायरल वीडियो को केस डायरी में शामिल कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है।

विशाल चौबे

लेखक के बारे मेंविशाल चौबेविशाल चौबे नवभारतटाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत हैं। विशाल उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की राजनीति, क्राइम, शासन और व्यवस्था समेत अन्य मुद्दों की खबरें लिखते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 साल का अनुभव हासिल कर चुके हैं। उन्होंने अप्रैल 2025 में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन ज्वॉइन किया था। विशाल चौबे ने टाइम्स ग्रुप से पहले लाइव यूपी न्यूज 24 और दैनिक भास्कर में काम किया है। उन्हें इससे पहले मध्य प्रदेश विधानसभा इलेक्शन और यूपी नगर निकाय चुनाव में रिपोर्टिंग करने का भी मौका मिला।

विशेषज्ञता- अपराध जगत से जुड़ी खबरों को तहकीकात के साथ पेश करने का खासा अनुभव है। इसके अलावा सियासी उठापटक से जुड़े राजनीतिक विश्‍लेषण और ओपनियन भी करते रहते हैं।

पत्रकारिता अनुभव: डिजिटल मीडिया में 4 साल से कार्यरत

शिक्षा- विशाल चौबे ने लखनऊ यूनिवर्सिटी के लखनऊ पब्लिक कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्ट्डीज कॉलेज से पत्रकारिता और जनसंचार में ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद उन्होंने सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी से पॉलिटिकल साइंस में MA किया है। विशाल चौबे मूलरूप से महराजगंज जिले के रहने वाले हैं।… और पढ़ें