Home Viralचौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी की पार्किंग में गलत हरकतों के कई वीडियो वायरल, मोबाइल से की रिकॉर्ड, Uttar-pradesh Hindi News

चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी की पार्किंग में गलत हरकतों के कई वीडियो वायरल, मोबाइल से की रिकॉर्ड, Uttar-pradesh Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


मेरठ की सीसीएसयू की पार्किंग में गलत हरकतों के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। ये वीडियो मोबाइल से रिकॉर्ड किए गए हैं। वीडियो में युवक-युवतियां अश्लील गतिविधियां करते दिख रहे हैं। वीडियो का संज्ञान लेकर मामले में जांच शुरू की गई है।

मेरठ, कार्यालय संवाददाता। गाड़ियों में युवक-युवतियों की अश्लील गतिविधियों के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। छात्रों के बीच साझा किए जा रहे वीडियो को सीसीएसयू की पार्किंग का बताया जा रहा है। दावा है कि ये वीडियो हाल के दिनों में रिकॉर्ड किए गए हैं। हालांकि, वीडियो की जगह, समय और उसमें दिखाई दे रहे लोगों की पहचान की कोई पुष्टि नहीं हुई है। हिन्दुस्तान अखबर भी वीडियो की सत्यता की पुष्टी नहीं करता।

बताया जा रहा है कि विश्वविद्यालय परिसर की पार्किंग और हॉस्टल के पीछे की जगह पर खड़ी अलग-अलग गाड़ियों में युवक-युवतियों की गतिविधियों को किसी ने मोबाइल कैमरे से रिकॉर्ड किया। वीडियो को विश्वविद्यालय और हॉस्टल के छात्रों के ग्रुपों में साझा किए जाने की बात कही जा रही है।

परिसर में चौकी, निगरानी पर सवाल

विश्वविद्यालय परिसर में पुलिस चौकी होने के बावजूद पार्किंग में आपत्तिजनक गतिविधियों की वीडियो वायरल होने से निगरानी व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। मेडिकल थाना क्षेत्र में हाल के दिनों में लूट और मारपीट की घटनाओं को लेकर भी पुलिस की सक्रियता पर सवाल उठते रहे हैं। फिलहाल, मेडिकल थाना प्रभारी का कहना है कि ऐसी किसी भी मामला और वीडियो उनके सज्ञान में नहीं आया है।

रजिस्ट्रार चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, अजय कृष्ण यादव ने इस बारे में कहा कि वायरल हुई सभी वीडियो की जांच कराई जाएगी। जांच के पश्चात आवश्यक कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसपी सिटी, विनायक गौपाल भोसले ने इस मामले के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि वीडियो अगर सज्ञान में आती है, तो कार्यवाही की जाएगी। मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है।





Source link

You may also like

Leave a Comment