Home Bigg Boss 20सलमान खान ने बिग बॉस 20 में खोया आपा, सेलेब्रिटीज से कहा, ‘गंदे शॉट लेने वाले पैपरात्जी को चमाट मारो’ | Salman Khan lost his cool on Bigg Boss 20 he told celebrities Slap the paparazzi who take vulgar shots

सलमान खान ने बिग बॉस 20 में खोया आपा, सेलेब्रिटीज से कहा, ‘गंदे शॉट लेने वाले पैपरात्जी को चमाट मारो’ | Salman Khan lost his cool on Bigg Boss 20 he told celebrities Slap the paparazzi who take vulgar shots

by BollywoodNewsAndMovie


नई दिल्ली:

सलमान खान बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार में आपा खो बैठे. पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर ऐज और बॉ़डी को लेकर ट्रोल करने वालों को सलमान खान ने जवाब दिया. यही नहीं, उन्होंने उन पैपरात्जी को भी निशाने पर लिया जो सेलेब्रिटीज के गलत शॉट लेते हैं. वह स्काउट से बात कर रहे थे और बातें करते-करते उनकी सारी बातें ट्रोल्स करने वालों और पैपरात्जी की ओर घूम गई. सलमान खान ने माही से कहा कि पैपरात्जी आपको पता ही होगा कि जब सेलेब्रिटी कार से उतरते हैं तो इनके कैमरे कहां रहते हैं. 

यह भी पढ़ें: सलमान खान ने बिग बॉस 20 में खोया आपा, सेलेब्रिटीज से कहा, ‘गंदे शॉट लेने वाले पैपरात्जी को चमाट मारो’

सलमान खान ने कहा कि आप जानती हैं कि किस तरह के ये लोग पोज लेते हैं. बैक पोज लेते हैं और सोशल मीडिया पर शेयर करके कहते हैं कि पहचान कौन. इस तरह के गंदे शॉट लेने वाले पैपरात्जी को चमाट मारो. इस तरह सलमान खान ने इस तरह गलत करने वालों को खुलकर जवाब दिया. 

यही नहीं, स्काउट के साथ बात करते हुए उन्होंने ट्रोल्स की भी खबर ली. उन्होंने कहा कि बेकार की बातें करने वाले आ जाते हैं. उन्हें यह बात इसलिए कहनी पड़ी कि क्योंकि स्काउट ने अपने फॉ़लोअर्स को लेकर अरशिफा को चेतावनी दी थी. ये बात सलमान खान को बिल्कुल पसंद नहीं आई. उन्होंने ट्रोल्स को लेकर कहा कि इनकी तो समय आने पर खबर ले ही ली जाएगी. सलमान खान ने सोशल मीडिया पर सेंसरशिप की वकालत की भी की.

इस तरह सलमान खान आज पूरी तरह गुस्से में थे. वैसे भाईजान का ये रूप काफी समय बाद देखने को मिला है. उन्होंने दिखा दिया है कि बिग बॉस चाहे जैसा भी रहे, लेकिन उन्हें इसकी टीआरपी को ऊपर ले जाना आता है. 







Source link

You may also like

Leave a Comment