Home Hollywoodहनुमान अंश की सफलता पर डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी का बड़ा बयान, बॉलीवुड के बड़े बैनर्स की चुप्पी पर उठाए सवाल

हनुमान अंश की सफलता पर डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी का बड़ा बयान, बॉलीवुड के बड़े बैनर्स की चुप्पी पर उठाए सवाल

by BollywoodNewsAndMovie


हनुमान अंश की सफलता पर डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी का बड़ा बयान, बॉलीवुड के बड़े बैनर्स की चुप्पी पर उठाए सवाल
फिल्म ‘हनुमान अंश’ के निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने हाल ही में बॉलीवुड के बड़े प्रोडक्शन हाउस और फिल्म इंडस्ट्री के रवैये पर खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर की है। महज 3 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस आध्यात्मिक ड्रामा फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 453 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर सभी को चौंका दिया है। बावजूद इसके, निर्देशक का मानना है कि इंडस्ट्री के बड़े बैनर्स ने उनकी फिल्म की सफलता को नजरअंदाज किया है और इस पर कोई भी आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। (जूम हिंदी पर ये भी पढ़ें: रामायण के 5 पार्ट बनने की उठी मांग, अजिंक्य देव ने सनी देओल के हनुमान किरदार पर दिया बड़ा अपडेट)
विशाल चतुर्वेदी ने एक साक्षात्कार के दौरान कहा कि यह फिल्म उन तमाम धारणाओं को गलत साबित करती है, जिनमें यह माना जाता है कि किसी फिल्म की सफलता के लिए बड़े स्टार्स, भारी-भरकम बजट और बड़े स्टूडियो का समर्थन अनिवार्य है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दर्शक अब खुद तय करते हैं कि उन्हें क्या देखना है, और सिनेमा का असली जज जनता ही है। विशाल के अनुसार, पहले क्रिटिक्स और सोशल मीडिया के जरिए राय थोपी जाती थी, लेकिन उनकी फिल्म ने इस मिथक को पूरी तरह तोड़ दिया है। (जूम हिंदी पर ये भी पढ़ें: जितेंद्र कुमार की नई फिल्म ‘टेढ़ी है पर मेरी है’ की शूटिंग पूरी, आरजे महवश के साथ जमेगी जोड़ी)

इंडस्ट्री की चुप्पी पर जताई हैरानी

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए विशाल चतुर्वेदी ने कहा कि जब भी कोई बड़ी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करती है, तो बड़े प्रोडक्शन हाउस अक्सर तारीफ में बयान जारी करते हैं। हालांकि, ‘हनुमान अंश’ के मामले में ऐसा कुछ नहीं हुआ। उन्होंने कहा, ‘चूंकि हमारी फिल्म छोटी है और मैं पहली बार निर्देशन कर रहा हूं, इसलिए मैंने किसी भी बड़े प्रोडक्शन हाउस से एक भी बयान नहीं देखा। यह काफी हैरान करने वाली बात है कि इंडस्ट्री ने इस सफलता पर पूरी तरह चुप्पी साधे रखी।’

सीक्वल पर विवाद और आगामी प्रोजेक्ट

फिल्म की अपार सफलता के बाद इसके सीक्वल को लेकर चर्चाएं तेज थीं, लेकिन फिलहाल यह प्रक्रिया रुकी हुई है। खबरों के अनुसार, फिल्म के चार निर्माताओं—अनुप्रिया नागर, विशाल चतुर्वेदी, रागिनी सोना और नम्रता जी सिंह के बीच आपसी विवाद चल रहा है, जिसके कारण सीक्वल का काम प्रभावित हुआ है।

विवादों के बीच विशाल चतुर्वेदी ने अपने अगले प्रोजेक्ट की घोषणा कर दी है। उनकी आने वाली फिल्म का शीर्षक ‘राम बोला’ है। यह फिल्म महान कवि और आध्यात्मिक संत गोस्वामी तुलसीदास के जीवन और उनकी यात्रा पर आधारित होगी। फिलहाल ‘हनुमान अंश’ अपनी ओटीटी रिलीज के लिए तैयार है, जिससे उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म और अधिक दर्शकों तक अपनी पहुंच बनाएगी।



Source link

You may also like

Leave a Comment