3
बता दें कि नेपाल में आई बाढ़ के बाद लापता लोगों में सबसे ज्यादा 178 भारतीय नागरिक हैं, जिनसे संपर्क बनाने की कोशिश लगातार जारी है। लापताओं में भारत के अलावा 65 अमेरिकी, 53 यूक्रेनी, 51 मलेशियाई, 33 ऑस्ट्रेलियाई और 33 ब्रिटिश नागरिक शामिल हैं।
साथ ही नेपाल त्रासदी पर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने भी तिब्बत और नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्रों में बचाव कार्यों के समन्वय के लिए आपात बैठक की है। प्रशासन और वायुसेना के हेलीकॉप्टर दुर्गम पहाड़ी चोटियों पर फंसे पर्यटकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।
