विकल्प हेडिंग 1. कॉर्नेल मामले में फ्लोरेंस ने पुरुषों से आवाज उठाने की
वॉशिंगटन, एजेंसी। हॉलीवुड अभिनेत्री फ्लोरेंस प्यू ने कॉर्नेल विश्वविद्यालय के एक पूर्व छात्रा से जुड़े कथित यौन उत्पीड़न मामले पर चिंता जताई। साथ ही पुरुषों से यौन हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने और चुप्पी तोड़ने की अपील की। प्यू ने रविवार को इंस्टाग्राम पर एक लंबा बयान साझा किया। यह बयान उन आरोपों के सामने आने के कुछ दिन बाद आया, जिनमें कॉर्नेल की पूर्व छात्रा ने अक्तूबर, 2024 में एक फ्रेटरनिटी हाउस की पार्टी में सात पुरुषों पर उसके साथ दुष्कर्म करने और उसे नशीला पदार्थ देने का आरोप लगाया है। ‘वैरायटी’ के अनुसार महिला ने ‘जेन डो’ नाम से विश्वविद्यालय और संबंधित फ्रेटरनिटी सदस्यों के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। महिला के वकील के अनुसार विश्वविद्यालय की जांच के बाद दो आरोपियों को निष्कासित कर दिया गया। मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई।
पुरुषों को भी भयावहता महसूस करनी चाहिए
प्यू ने कथित घटना को भयावह कृत्य बताते हुए कहा कि इसके बारे में पढ़ने के बाद वह असहज, परेशान और चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि यह वह समय है जब पुरुषों को भी महिलाओं की तरह इस घटना से भयभीत और आक्रोशित होना चाहिए। उन्होंने पुरुषों से यौन हिंसा के खिलाफ सक्रिय भूमिका निभाने और ऐसे व्यवहार को स्वीकार करने या उसमें मौन सहमति देने की संस्कृति को बदलने के लिए बातचीत का नेतृत्व करने का आग्रह किया। अभिनेत्री ने इस तरह की घटनाओं पर बरती जाने वाली चुप्पी पर भी सवाल उठाया।
शैक्षणिक संस्थानों की भूमिका पर सवाल
प्यू ने कथित यौन हमले और उसके बारे में जानकारी रखने वाले लोगों के खिलाफ अपर्याप्त कार्रवाई पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि उन लोगों के खिलाफ पर्याप्त सख्ती नहीं बरती जाती, जो दूसरों की जिंदगी को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं। उन्होंने दुनियाभर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर स्कूलों और विश्वविद्यालयों की भूमिका पर भी चिंता जताई।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
✦फ्लोरेंस प्यू ने किस विषय पर चिंता जताई?−
फ्लोरेंस प्यू ने कॉर्नेल विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रा से जुड़े कथित यौन उत्पीड़न मामले पर चिंता जताई।
✦प्यू ने पुरुषों से क्या अपील की?+
✦कॉर्नेल विश्वविद्यालय में क्या कार्रवाई की गई?+
