Home Hollywood8 साल बाद बॉलीवुड में लौटेंगी Priyanka Chopra, महेश बाबू की ‘वाराणसी’ की रिलीज पर आ गया अपडेट?

8 साल बाद बॉलीवुड में लौटेंगी Priyanka Chopra, महेश बाबू की ‘वाराणसी’ की रिलीज पर आ गया अपडेट?

by BollywoodNewsAndMovie


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ग्लोबल लेडी सुपरस्टार के तौर पर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को जाना जाता है। लंबे समय से प्रियंका का नाम उनकी अपकमिंग फिल्म वाराणसी को लेकर चर्चाओं में बना हुआ है।

जिसका डायरेक्शन बाहुबली और आर आर आर जैसी ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाने वाले निर्देशक एस एस राजामौली कर रहे हैं। ऐसे में अब प्रियंका चोपड़ा की वाराणसी (Varanasi) की रिलीज और शूटिंग पर लेटेस्ट अपडेट सामने आया है। आइए इस मामले को विस्तार से जानते हैं-

फिल्म वाराणसी पर आया ताजा अपडेट

साल 2022 में प्रदर्शित फिल्म आरआरआर के बाद फिल्मकार एसएस राजामौली अपनी अगली फिल्म वाराणसी अभिनेता महेश बाबू और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के साथ बना रहे हैं। उन्होंने पिछले साल जनवरी महीने में हैदराबाद में इस फिल्म की शूटिंग शुरू की थी और अब यह अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुकी है।

varanasimovie

फिल्म पर काम सही रफ्तार से चल रहा है और मुझ लगता है कि अगले साल जनवरी तक फिल्म लगभग पूरी हो जाएगी। बता दें कि इस फिल्म को अगले साल सात अप्रैल को पैन इंडिया स्तर के साथ-साथ वैश्विक स्तर पर भी प्रदर्शित करने की योजना है।

एसएस कार्तिकेय के हिसाब से देखें तो प्रदर्शन तिथि को देखते हुए फिल्म का काम सही रफ्तार से चल रहा है, जिससे फिल्म तय तिथि पर प्रदर्शित हो सके। इस फिल्म से देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा करीब छह साल बाद भारतीय सिनेमा में वापसी कर रही हैं। वही फिल्म में अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन खलनायक भूमिका में होंगे।

प्रियंका की आखिरी बॉलीवुड फिल्म

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा बतौर एक्ट्रेस हिंदी सिनेमा की जिस फिल्म में नजर आई थीं, उसका नाम द स्काई पिंक था। अभिनेता फरहान अख्तर संग वह इस मूवी का हिस्सा रहीं। तब से लेकर अब तक बॉलीवुड के फैंस प्रियंका की वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 



Source link

You may also like

Leave a Comment