‘पंचायत’ फेम दीपक कुमार मिश्रा के निर्देशन में बनी और टीवीएफ फेम बालाजी मोशन पिक्चर्स द्वारा जॉइंटली प्रोड्यूस की गई, लोककथाओं पर आधारित फैंटेसी थ्रिलर ‘द वन’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग वीकेंड में शानदार परफॉर्म किया है. सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया स्टारर इस फिल्म ने शुरुआती तीन दिनों में अच्छी रफ़्तार पकड़ी और 30 करोड़ से ज्यादा कमाई कर डाली. यहां जानते हैं इस फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन यानी पहले मंडे को कितना कलेक्शन किया है?
‘द वन’ ने चौथे दिन कितनी की कमाई?
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फैंटेसी थ्रिलर फिल्म लोककथाओं, भक्ति, एक्शन और सुपरनैचुरल ड्रामा के ब्लेंड के कारण लोगों का ध्यान खींच रही है. ये फिल्म भारतीय लोककथाओं और पटना के पास बिहटा में स्थित वन देवी मंदिर की कहानी पर बेस्ड है. मेकर्स ने इसे पौराणिक कथाओं पर आधारित एक मेनस्ट्रीम एंटरटेनर के तौर पर पेश किया है ऐसे में बिहार से लेकर दिल्ली एनसीआर सहित कई राज्यों में फिल्म को लेकर काफी क्रेज देखा जा रहा है. इसी के साथ इस फिल्म ने अच्छी शुरुआत के बाद ओपनिंग वीकेंड पर भी खूब नोट छापे. हालांकि रिलीज के चौथे दिन यानी पहले मंडे को इसके कलेक्शन में मंदी देखी गई है. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो
- ‘द वन ‘ ने ओपनिंग डे पर 8 करोड़ से खाता खोला था.
- दूसरे दिन इस फिल्म ने 11.25 करोड़ कमाए और तीसरे दिन का कलेक्शन 14.35 करोड़ रुपये रहा.
- अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘द वन ‘ ने रिलीज के चौथे दिन यानी पहले मंडे को 5.25 करोड़ की कमाई की है
- इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 4 दिनों की कुल नेट कमाई अब 38.85 करोड़ रुपये हो गई है.
‘द वन ‘ बनी सिद्धार्थ मल्होत्रा की 7वीं सबसे बड़ी फिल्म
पहले मंडे को भी सिद्धार्ध मल्होत्रा की ‘द वन ‘ ने अच्छी कमाई की है. इसी के साथ ये एक्टर के करियर की भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 7वीं सबसे बड़ी फिल्म बन गई है.इसने हंसी तो फंसी के 37.36 करोड़ के लाइफटाइम कलेक्शन को मात दी है.
ये हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप 10 फिल्में (सैकनिल्क के मुताबिक)
- एक विलेन- 105.76 करोड़
- ब्रदर्स- 82.49 करोड़
- कपूर एंड सन्स- 73.33 करोड़
- स्टूडेंट ऑफ द ईयर- 70 करोड़
- परम सुंदरी- 51.31 करोड़
- मरजावां- 48.04 करोड़
- द वन- 38.85 करोड़ (4 दिन का कलेक्शन)
- हंसी तो फंसी- 37.36 करोड़
- थैंक गॉड- 36.35 करोड़
- योद्धा- 33.48 करोड़
‘द वन’ के बारे में
‘द वन – फ़ोर्स ऑफ द फ़ॉरेस्ट’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा, तमन्ना भाटिया, सुनील ग्रोवर, श्वेता तिवारी, अनूप सोनी, मनीष पॉल, अवतार गिल, मिलिंद गुणाजी, सुभा आर्य, दुर्गेश कुमार, संदीप वेद और अक्षान सहरावत ने काम किया है. इस फ़िल्म को दीपक कुमार मिश्रा और अरुणाभ कुमार ने डायरेक्ट किया है. यह फ़िल्म एक्शन, एडवेंचर, फ़ैंटेसी, मिस्ट्री और थ्रिलर जॉनर की है. इसे बालाजी मोशन पिक्चर्स, TVF मोशन पिक्चर्स और 11:11 प्रोडक्शंस ने प्रोड्यूस किया है. यह फ़िल्म 25 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.
