Home Viralगया जी : महुआडीह पहाड़ी के पास नाबालिग प्रेमी जोड़े से मारपीट, वीडियो वायरल, दो गिरफ्तार

गया जी : महुआडीह पहाड़ी के पास नाबालिग प्रेमी जोड़े से मारपीट, वीडियो वायरल, दो गिरफ्तार

by BollywoodNewsAndMovie


गया जी के शेरघाटी थाना क्षेत्र के महुआडीह गांव स्थित पहाड़ी इलाके के पास नाबालिग लड़का-लड़की के साथ मारपीट और बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है. डीएसपी संदीप कुमार ने बताया कि मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है.

पुलिस घटना की छानबीन कर रही है और इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की जा रही है.

घूमने गए किशोरों के साथ अभद्रता

जानकारी के अनुसार, गुरुआ निवासी नाबालिग लड़का सोमवार को आमस थाना क्षेत्र के एक युवक अपनी नाबालिग दोस्त के साथ बाइक से महुआडीह पहाड़ी के पास घूमने गया था. इसी दौरान कुछ युवकों ने दोनों को रोक लिया. आरोप है कि युवकों ने उनके साथ गाली-गलौज की और लड़के के साथ मारपीट की. लड़की के साथ भी अभद्र व्यवहार किए जाने का आरोप है.

वायरल वीडियो में मारपीट और पूछताछ

वायरल वीडियो में एक युवक हाथ में डंडा लेकर लड़के से पूछताछ करता दिखाई दे रहा है. वह उससे वहां आने का कारण पूछता है. इसी दौरान लड़की इसका विरोध करते हुए पूछती है कि क्या यहां कोई घूमने नहीं आ सकता. वीडियो में एक युवक लड़के को धक्का देने और डंडे से मारने की तस्वीर भी सामने आती है.

चाबी छीनकर रोकने और जांच

बताया जा रहा है कि युवकों ने बाइक की चाबी छीन ली और टायर की हवा निकाल दी. बाइक का प्लग निकालकर दोनों को काफी देर तक वहां रोके रखने की बात भी सामने आई है.

वीडियो में दिख रहे लड़के ने बताया कि वह फिजियोथेरेपी कराने के लिए घर से निकला था और इसकी जानकारी अपने पिता को दी थी. बाद में वह दोस्त के साथ घूमने चला गया. पुलिस अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है.

Also Read : हाथ में बालासाहेब ठाकरे की तस्वीर, गया जी में बहू स्मिता ने किया पिंडदान; बिहार के लोगों के लिए कही ये बात



Source link

You may also like

Leave a Comment