Home Box OfficeDrishyam 3 की झामफाड़ एडवांस बुकिंग, रिलीज से पहले ही ‘सिंघम अगेन’ का टूटा रिकॉर्ड, ‘हनुमान अंश’-‘द वन’ पर आफत – drishyam 3 the conclusion advance booking explosive growth breaks singham again pre-release record trouble ahead for hanuman ansh the vvaan

Drishyam 3 की झामफाड़ एडवांस बुकिंग, रिलीज से पहले ही ‘सिंघम अगेन’ का टूटा रिकॉर्ड, ‘हनुमान अंश’-‘द वन’ पर आफत – drishyam 3 the conclusion advance booking explosive growth breaks singham again pre-release record trouble ahead for hanuman ansh the vvaan

by BollywoodNewsAndMovie


अजय देवगन की ‘दृश्‍यम: द कन्क्‍लूजन’ बॉक्‍स ऑफिस पर तहलका मचाने आ रही है। र‍िलीज से एक दिन पहले ही इसने एडवांस बुक‍िंग में ‘स‍िंंघम अगेन’ को पछाड़ द‍िया है। गुरुवार सुबह तक 5.43 लाख ट‍िकट ब‍िक चुके हैं, जबक‍ि अभी पूरे द‍िन एडवांस बुकिंग होनी है। शुक्रवार को यह फिल्‍म ‘हनुमान अंश’ से ‘द वन’ तक के लिए आफत बनकर आ रही है।

drishyam 3 the conclusion advance booking ajay devgn
Drishyam 3 की झामफाड़ एडवांस बुकिंग, रिलीज से पहले ही ‘सिंघम अगेन’ का टूटा रिकॉर्ड, ‘हनुमान अंश’-‘द वन’ पर आफत
अजय देवगन, तब्‍बू और जयदीप अहलावत की ‘दृश्यम 3: द कन्‍क्‍लूजन’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने आ रही है। रिलीज से पहले ही यह क्राइम-ड्रामा फिल्‍म जिस तरह की एडवांस बुकिंग कर रही है, उसने तहलका मचा दिया है। 2015 में आई ‘दृश्‍यम’ और 2022 में रिलीज ‘दृश्‍यम 2’ के बाद हर किसी की दिलचस्‍पी इस बात में है कि विजय सलगांवकर अब अपने परिवार को बचाने के लिए क्‍या तिकड़म लगाने वाला है। फिल्म को लेकर काफी चर्चा थी, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि यह सिर्फ ओपनिंग-डे एडवांस बुकिंग से ही ₹20.00 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर लेगी। जबकि अभी एक दिन की प्री-सेल्‍स बुकिंग और बाकी है। फिल्‍म शुक्रवार, 02 अक्‍टूबर को रिलीज हो रही है और गुरुवार सुबह 11 बजे तक के आंकड़े दंग करने वाले हैं। इसने अजय की ‘सिंघम अगेन’ को पीछे छोड़ते हुए एक्‍टर की सबसे ज्यादा ओपनिंग-डे प्री-सेल्स का रिकॉर्ड भी बना लिया है।

अभ‍िषेक पाठक के डायरेक्‍शन में बनी ‘दृश्यम 3: द कन्‍क्‍लूजन’ की एक खास बात यह भी है कि इस बार यह मोहनलाल की फिल्‍म की हूबहू रीमेक नहीं है। मेकर्स ने हिंदी फिल्‍म की कहानी और क्‍लाइमैक्‍स को मूल मलयालम फिल्‍म से अलग रखा है। ऐसे में फिल्‍म के अंत क्‍या होने वाला है, इसको लेकर उत्‍सकुता और बढ़ गई है। बीते शनिवार की शाम को एडवांस बुकिंग की शुरुआत हुई थी और खबर लिखे जाने तक, पहले दिन के लिए 5.43 लाख टिकट बिक चुके हैं। अभी गुरुवार को आख‍िरी घंटों में प्री-सेल्‍स की रफ्तार में और तेजी आने वाली है।