Home Box OfficeOTT रिलीज के बाद भी नहीं थमी ‘इरुमुडी’ की कमाई, बनी रवि तेजा की पहली 250 करोड़ी फिल्म

OTT रिलीज के बाद भी नहीं थमी ‘इरुमुडी’ की कमाई, बनी रवि तेजा की पहली 250 करोड़ी फिल्म

by BollywoodNewsAndMovie


तेलुगु फिल्म ‘इरुमुडी’ रिलीज के बाद से ही छाई हुई है. इसे थिएटर के बाद अब ओटीटी पर भी रिलीज कर दिया गया है. लेकिन इसके बाद भी इसकी कमाई नहीं थमी है. फिल्म की रिलीज को 42 दिनों का वक्त हो गया है. ऐसे में अब फिल्म रवि तेजा के करियर की बड़ी ग्रॉसर मूवी भी बन चुकी है, इसने बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है. चलिए बताते हैं कलेक्शन.

‘इरुमुडी’ ने 42वें दिन भी कमाल का बिजनेस किया है. फिल्म ने इंडिया में ही नहीं बल्कि वर्ल्डवाइड शानदार बिजनेस किया. कोईमोई की रिपोर्ट के अनुसार, तेलुगु एक्शन ड्रामा फिल्म ने इंडिया में छठे थर्सडे 4 लाख का कलेक्शन किया, जिसके बाद फिल्म का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 228.8 करोड़ हो चुका है.

वहीं, ओवरसीज में फिल्म में 22.45 करोड़ रहा, जिसके बाद फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 251.25 करोड़ हो चुका है. फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 193.9 करोड़ हो चुका है.

बनी रवि तेजा की पहली 250 करोड़ी फिल्म

कोईमोई के अनुसार, ‘इरुमुडी’ ने 250 का आंकड़ा वर्ल्डवाइड पार कर लिया है, जिसके बाद ये रवि तेजा की पहली हाईएस्ट ग्रॉसर और 250 करोड़ कमाने वाली फर्स्ट फिल्म भी बन चुकी है. रवि तेजा ने इसके जरिए अपनी पहली 250 करोड़ी फिल्म दी है.

यह भी पढ़ें: ‘दृश्यम 3’ ने प्री-सेल्स में तोड़े ‘बॉर्डर 2’ समेत 2026 की 13 फिल्मों के रिकॉर्ड्स

‘इरुमुडी’ ने कितना कमाया प्रॉफिट?

तेलुगु फिल्म ‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन किया है. ऐसे में अब आपको फिल्म के प्रॉफिट के बारे में बता रहे हैं. कोईमोई के अनुसार, फिल्म का बजट 35 करोड़ था. फिल्म का नेट कलेक्शन 193.9 करोड़ था जबकि फिल्म ने वर्ल्डवाइड 251.25 करोड़ कमाया. इस लिहाज से फिल्म ने 617.86% प्रॉफिट भी कमा लिया है. ये सुपरहिट रही.

‘इरुमुडी’ के बारे में

बहरहाल, तेलुगु फिल्म ‘इरुमुडी’ के बारे में बात की जाए तो इसमें एक बाप-बेटी की कहानी को दिखाया गया है. इस फिल्म का निर्देशन शिवा निर्णाना ने किया है. फिल्म में रवि तेजा के साथ ही प्रिया भवानी शंकर लीड रोल में हैं. मूवी को 21 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था. इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर भी रिलीज कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें: यामी गौतम की टॉप 10 ओपनर में एंट्री कर सकती है ‘नई नवेली’, ‘हक’ का टूटेगा रिकॉर्ड?



Source link

You may also like

Leave a Comment