Home Morning News (खास खबरें)Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 03 अक्टूबर 2026 की सुबह की बड़ी खबरें और अन्य समाचार – aaj ki taza khabar 03 october 2026 morning top news headlines ntc

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 03 अक्टूबर 2026 की सुबह की बड़ी खबरें और अन्य समाचार – aaj ki taza khabar 03 october 2026 morning top news headlines ntc

by BollywoodNewsAndMovie


एशियन गेम्स 2026 के मेन्स क्रिकेट फाइनल में भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया है. वहीं, भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 25 सितंबर को खत्म हुए हफ्ते में 18.343 अरब डॉलर घटकर 747.557 अरब डॉलर रह गया है. इन खबरों के अलावा, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आने वाले दिनों में दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. पढ़ें शनिवार सुबह की बड़ी खबरें

India vs Pakistan Gold Medal Match Live Score: टीम इंडिया ने जीता टॉस, पाकिस्तान की पहले गेंदबाजी 

एशियन गेम्स 2026 के मेन्स क्रिकेट फाइनल में आज भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जा है. इस मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया है. भारत की नजर अपने खिताब का बचाव करने पर होगी, जबकि पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट में एशियन गेम्स का अपना पहला गोल्ड जीतना चाहेगा. 

सम्बंधित ख़बरें

फ्लाइट को हाइजैक कर इजरायल में क्रैश कराने का था इरादा! को-पायलट के खौफनाक मंसूबे आए सामने 

फ्लाईदुबई की फ्लाइट 1073 को क्रैश करने की कोशिश के मामले में नया दावा सामने आया है. इजरायली मीडिया के मुताबिक, को-पायलट ने जांचकर्ताओं को बताया है कि उसका इरादा विमान को इजरायल में क्रैश करने का था. इससे पहले सामने आई जानकारी के मुताबिक, को-पायलट की पहचान ओमान के नागरिक हमाम अल-हम्मामी के रूप में हुई है. 

तनाव के बीच उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया की ओर दागी मिसाइल, 700 KM से ज्यादा दूर तक गई 

उत्तर कोरिया ने एक बार फिर बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया है. दक्षिण कोरिया की सेना के मुताबिक, शनिवार को वॉनसन से दागी गई मिसाइल 700 किलोमीटर से ज्यादा दूर तक गई. यह घटना ऐसे समय में हुई है जब सीमा पर लैंड माइन धमाकों में दक्षिण कोरिया के तीन सैनिक घायल हुए थे. तब से ही दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ा हुआ है.

Asian Games: 17 साल की कुमकुम मोहोड ने रच द‍िया इत‍िहास, र‍िकर्व में ऐसा करने वाली पहली मह‍िला तीरंदाज 

एशियन गेम्स 2026 में भारत की 17 साल की तीरंदाज कुमकुम अनिल मोहोड ने इतिहास रच दिया है. शन‍िवार को कुमकुम ने महिलाओं की व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीत लिया. वह एशियन गेम्स के इस इवेंट में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला तीरंदाज बन गई हैं. गोल्ड मेडल मैच में कुमकुम का सामना साउथ कोरिया की ओह येजिन से था. 

होर्मुज में टैंकर पर हमला, पांच भारतीय सुरक्षित बचाए गए 

होर्मुज डलडमरूमध्य में कुवैत के झंडे वाले टैंकर MT काजिमाह III पर प्रोजेक्टाइल लगने के बाद उस पर सवार पांच भारतीय नागरिकों को सुरक्षित बचा लिया गया. ओमान में भारतीय दूतावास ने बचाव अभियान में मदद की और सभी भारतीयों को सुरक्षित किनारे पर पहुंचाया गया. भारतीय दूतावास ने शुक्रवार को X पर पोस्ट करते हुए इसकी जानकारी दी. 

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी गिरावट… एक हफ्ते में 18.34 अरब डॉलर घटकर 747.56 अरब डॉलर पर पहुंचा, RBI ने जारी किए आंकड़े 

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 25 सितंबर को खत्म हुए हफ्ते में 18.343 अरब डॉलर घटकर 747.557 अरब डॉलर रह गया है. यह जानकारी रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को जारी आंकड़ों में दी. विदेशी मुद्रा संपत्ति 15.57 अरब डॉलर, सोना 2.591 अरब डॉलर, एसडीआर 97 मिलियन डॉलर और आईएमएफ में रिजर्व पोजीशन 86 मिलियन डॉलर घटी.  

मॉनसून की विदाई के बीच दिल्ली समेत 10 राज्यों में अलर्ट, बरसेंगे बादल, जानें मौसम का हाल 

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आने वाले दिनों में दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक 6 से 8 अक्टूबर के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश के आसार हैं. इस बीच मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी बारिश हो सकती है. 

मुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, दिपके बोले- 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट 

सीजेपी के नेता अभिजीत दिपके ने मुंबई के शिवाजी पार्क में हुए बड़े प्रदर्शन के बाद दिल्ली कूच का ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि CEC ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते, तो 10 अक्टूबर को देशभर से लोग जंतर मंतर पर प्रदर्शन करेंगे. शुक्रवार रात एक्स पर उन्होंने इसे शांतिपूर्ण आंदोलन बताया. पुलिस ने इजाजत नहीं दी थी, फिर भी हजारों लोग पहुंचे. 

‘दृश्यम 3’ ने पहले ही दिन छापे ₹95 करोड़! डरे आयुष्मान खुराना, टली उड़ता तीर की रिलीज डेट 

‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ ने अपने पहले ही दिन 15,759 शो के जरिए भारत में ₹66.75 करोड़ का नेट और ₹80.10 करोड़ का ग्रॉस बिजनेस किया. सैक्लनिक के मुताबिक, वहीं ओवरसीज में ₹15 करोड़ की कमाई के साथ इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन ₹95.10 करोड़ तक जा पहुंचा. इसी बीच आयुष्मान खुराना की आने वाली फिल्म ‘उड़ता तीर’ की रिलीज डेट टाल दी गई है.

‘कमाल कर दिया पायलट जी’ स्मित मछार के लिए बोले सलमान खान, किया सलाम 

1 अक्टूबर 2026 को फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में को-पायलट के हमले के दौरान पायलट स्मित मछार ने घायल होने के बावजूद यात्रियों और क्रू को बचाया. इस बहादुरी से लगभग 170-174 लोगों की जान बची. अब सलमान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनकी जमकर तारीफ की है. सलमान खान ने उन्हें हीरो बताया और उनके साहस को सलाम किया.

—- समाप्त —-



Source link

You may also like

Leave a Comment