Home Bigg Boss 20Bigg Boss 20: किस कंटेस्टेंट से इरिटेट हुए घरवाले? सलमान खान ने दी झगड़े की नई वजह, Tv Hindi News

Bigg Boss 20: किस कंटेस्टेंट से इरिटेट हुए घरवाले? सलमान खान ने दी झगड़े की नई वजह, Tv Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


Bigg Boss 20 Salman Khan: बिग बॉस 20 में जैसे अभी तक एक्शन कम था, सलमान खान ने एक टास्क के बहाने घरवालों को झगड़ने की एक नई वजह दे दी है।

सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 20 का आज का ‘वीकेंड का वार’ काफी दिलचस्प रहने वाला है। एक तरफ जहां मीका सिंह और सलमान खान की जोड़ी दर्शकों का मनोरंजन करेगी, वहीं दूसरी तरफ आयुष्मान खुराना भी अपनी फिल्म का प्रमोशन करने के लिए बिग बॉस में पहुंचेंगे। बिग बॉस 20 के नए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि आज सलमान खान ‘वीकेंड का वार’ में घरवालों को एक एक्टिविटी भी देंगे, जिसके बहाने कंटेस्टेंट अपने दिल की बात खुलकर कह पाएंगे।

यंग ने लगाया माही पर आरोप

प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि सलमान खान घरवालों से एक-एक करके उस कंटेस्टेंट के मुंह पर टेप लगाने को कहते हैं, जो या तो फालतू बोलते हैं, या फिर बेवजह दूसरों की बातों में अड़ंगा लगाते हैं। सलमान खान के यह एक्टिविटी करवाने के दौरान कहा, “जिन घरवालों की बातें आपको इरिटेट करती हैं, उनके मुंह पर टेप लगाना है।” टास्क की शुरुआत यंग DSA के साथ हुई और उन्होंने माही के मुंह पर टेप लगाते हुए कहा- कुछ भी बोलेंगे तो माही जी का डिफेंस एकदम तैयार रहता है।

आसिफ ने लिया किसका नाम?

यंग डीएसए ने कहा कि मुद्दा कुछ भी हो, माही जी एकदम वकील बन जाती हैं। इसलिए मुझे लगता है कि उनके चेहरे पर टेप लगाना चाहिए। बारी जब आसिफ खान की आई तो उन्होंने लव गिल का नाम लिया और कहा कि लव पूरे दिन बोलने के बाद भी शिकायत इस बात पर करती है कि मुझे बोलने नहीं दिया जा रहा है। यह कहते हुए आसिफ ने लव के मुंह पर टेप लगाकर उन्हें म्यूट कर दिया। इसके बाद प्रोमो वीडियो में उदिति ने टेप उठाया और लव के मुंह पर लगा दिया। उदिति ने कहा- मुझे लगता है आप इमिटेट करने लगते हो और फिर बात ही नहीं हो पाती।

बिना बात बजता रहता है यंग?

माही को मौका मिला तो उन्होंने यंग डीएसए के मुंह पर टेप लगा दिया। उन्होंने कहा कि यंग बिना बात के बजता रहता है। तेजी से बदलते माहौल को ध्यान में रखते हुए यंग ने कहा- दिवाली के दिन रास्ते पर पटाखे जलाए जाते हैं, लेकिन घर में जलाएंगे तो घर जल जाएगा। प्रोमो वीडियो में लोगों को सबसे ज्यादा यंग, माही और लव पर सबसे ज्यादा निशाना लगाते देखा जा सकता है, लेकिन असल में यह एक्टिविटी किसके पक्ष में और किसके खिलाफ रही होगी? यह जानने के लिए तो आपको आज के वीकेंड का वार का पूरा एपिसोड देखना होगा।



Source link

You may also like

Leave a Comment