Home Bigg Boss 20Bigg Boss 20: मीका सिंह ने घर में जमाया रंग, गुल्लू-लव का कपल डांस हुआ वायरल – bigg-boss-20-mika-singh-brings-the-party-gullu-luv-s-dance-goes-viral

Bigg Boss 20: मीका सिंह ने घर में जमाया रंग, गुल्लू-लव का कपल डांस हुआ वायरल – bigg-boss-20-mika-singh-brings-the-party-gullu-luv-s-dance-goes-viral

by BollywoodNewsAndMovie


Bigg Boss 20: मीका सिंह ने घर में जमाया रंग, गुल्लू-लव का कपल डांस हुआ वायरल

नारी डेस्क : Bigg Boss 20 इन दिनों दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहा है। शो में कंटेस्टेंट्स के बीच होने वाले ट्विस्ट और टर्न्स के साथ-साथ अब कुछ मजेदार पल भी देखने को मिल रहे हैं। हाल ही में मेकर्स ने अपकमिंग एपिसोड का नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें मशहूर सिंगर मीका सिंह सलमान खान के साथ स्टेज पर नजर आ रहे हैं। मीका ने अपने गानों से माहौल में खूब रंग जमाया, वहीं उनके गानों पर कंटेस्टेंट्स भी जमकर थिरकते दिखाई दिए।

मीका सिंह के गानों पर झूमे कंटेस्टेंट्स

नए प्रोमो में सलमान खान, मीका सिंह का स्टेज पर स्वागत करते नजर आते हैं। इसके बाद मीका सिंह अपने गानों से शो का माहौल खुशनुमा बना देते हैं। घर के कंटेस्टेंट्स भी उनके गानों पर डांस करते और मस्ती करते दिखाई देते हैं। इस दौरान गुल्लू और लव गिल का कपल डांस खास तौर पर चर्चा में आ गया। मीका सिंह के गाने पर दोनों ने साथ में डांस किया, जिसे देखकर बाकी कंटेस्टेंट्स भी काफी खुश नजर आए। सोशल मीडिया पर गुल्लू और लव गिल के इस डांस की खूब चर्चा हो रही है और प्रोमो का यह हिस्सा तेजी से वायरल हो रहा है।

रीति तिवारी हुईं मिड वीक एविक्ट

वहीं, शो में हाल ही में मिड वीक एविक्शन भी देखने को मिला। रीति तिवारी को घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। माही विज, उदिति सिंह और यंग डीएसए ने मिलकर रीति तिवारी को एविक्ट करने का फैसला लिया। शो से बाहर होने के बाद रीति काफी भावुक नजर आईं, वहीं उनके जाने से घर के बाकी कंटेस्टेंट्स भी थोड़े मायूस दिखाई दिए।

यें भी पढ़ें : मुस्लिम परिवार में जन्मीं  Actress ने बदला धर्म, पिता पर लगाया यौन शोषण का आरोप

इस हफ्ते ये कंटेस्टेंट्स नॉमिनेटेड

रीति तिवारी के एविक्शन के बाद इस हफ्ते नॉमिनेशन में अब काजी तौकीर, उदिति सिंह, माही विज, कनिका मान, अमन गांधी, यंग डीएसए, लव गिल, मैरी कॉम, आम्रपाली दुबे और स्काउट ओपी शामिल हैं। वहीं गुल्लू, अरिश्फा खान और आसिफ खान नॉमिनेशन से सुरक्षित हैं। अब इनमें से कौन शो में आगे का सफर जारी रखता है और किसका सफर खत्म होता है, यह आने वाले एपिसोड में पता चलेगा।





Source link

You may also like

Leave a Comment