‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ के नए एपिसोड में एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित भी शामिल होंगी। शो के नए प्रोमो में माधुरी की झलक नजर आई है, जिसमें एक्ट्रेस अमिताभ बच्चन को बड़ा सरप्राइज देती दिख रही हैं। जानिए बिग बी के लिए क्या है सरप्राइज।
अगले एपिसोड में क्या खास?
मेकर्स ने शुक्रवार के एपिसोड का प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें माधुरी दीक्षित स्पेशल गेस्ट के तौर पर शो का हिस्सा बनेंगी। वीडियो में देखा जा सकता है कि अमिताभ कुछ कह रहे होते हैं, इतने में एक गाना बजने लगता है और माधुरी की एंट्री हो जाती है। माधुरी को देख अमिताभ भी हैरान रह जाते हैं।
वीडियो में आगे माधुरी कहती हैं कि आज का एपिसोड और भी खास है क्योंकि आज आपके बर्थडे का ग्रैंड सेलिब्रेशन होगा। इसके बाद शो में जश्न मनाया जाता है। एक वीडियो भी दिखाया जाता है, जिसमें देशभर से लोग बिग बी को बर्थडे विश करते हैं।
