Home Box Office5वें दिन Drishyam The Conclusion ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, Ajay Devgn की सस्पेंस थ्रिलर 200 करोड़ के पार

5वें दिन Drishyam The Conclusion ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, Ajay Devgn की सस्पेंस थ्रिलर 200 करोड़ के पार

by BollywoodNewsAndMovie


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी की आखिरी फिल्म ‘दृश्यम द कॉन्क्लूजन’ (Drishyam The Conclusion) इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है। लोगों को लग रहा था कि यह फिल्म मोहनलाल की दृश्यम 3 जैसी होगी। मगर यह बिल्कुल ही अलग निकली और इसने दर्शकों को सिनेमाघरों में खींचने पर मजबूर कर दिया।

2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई अजय देवगन (Ajay Devgn) की ‘दृश्यम 3’ (Drishyam 3) को क्रिटिक्स ने सराहा और दर्शक भी फिल्म को पसंद कर रहे हैं और इसका सबूत फिल्म का बॉक्स ऑफिस आंकड़ा है।

दृश्यम 3 ने बनाया नया रिकॉर्ड

अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ (Ajay Devgn Drishyam 3 Box Office Collection) पहले दिन से ही कमाई से बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच रही है और इसने महज 5 दिनों में बड़ा रिकॉर्ड बना लिया है। पांचवें दिन के कलेक्शन को मिलाकर फिल्म 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है।

drishyam 3

मंगलवार को फिल्म का धांसू कलेक्शन

सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड की मानें तो ‘दृश्यम 3’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पांचवें दिन 15 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। यह आंकड़ा भले ही सोमवार की तुलना में कम है, लेकिन फिल्म ने टोटल कलेक्शन में नया रिकॉर्ड बनाया है। पांचवें कलेक्शन को मिलाकर ‘दृश्यम 3’ का टोटल नेट कलेक्शन 213 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया है।

दृश्यम 3 का डे वाइज कलेक्शन…

पहला दिन- 62 करोड़ रुपये

दूसरा दिन- 53.50 करोड़ रुपये

तीसरा दिन- 61 करोड़ रुपये

चौथा दिन- 21 करोड़ रुपये

पांचवां दिन- 15 करोड़ रुपये (अनुमानित)

दृश्यम 3 की स्टार कास्ट

अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी दृश्यम 3 में अजय देवगन, तब्बू, रजत कपूर, प्रकाश राज, श्रिया सरन, इशिता दत्ता और जयदीप अहलावत मुख्य भूमिकाओं में हैं।

दृश्यम 3 की स्टोरी

फिल्म की कहानी विजय सलगांवकर (अजय देवगन) और पुलिस के बीच एक नए खेल से शुरू होता है। दरअसल, मीरा (तब्बू) अपने बेटे सैम का केस फिर से खुलवाती है, लेकिन इस बार उसके पास नए सबूत हैं। अब नए सबूतों के जाल में फंसा विजय सलगांवकर कैसे खुद को और परिवार को बचाता है, कहानी इसी सस्पेंस के इर्द-गिर्द घूमती है। 



Source link

You may also like

Leave a Comment