Home Viralचलती कार पर हाथी ने रख दिया पैर, वीडियो देख बढ़ जाएगी धड़कनें

चलती कार पर हाथी ने रख दिया पैर, वीडियो देख बढ़ जाएगी धड़कनें

by BollywoodNewsAndMovie


तमिलनाडु के असानूर में चामराजनगर बॉर्डर के पास मैसूर-कोयंबटूर हाईवे पर उस वक्त राहगीरों की सांसें हलक में अटक गईं, जब एक विशालकाय जंगली हाथी ने बीच सड़क पर आकर एक चलती कार पर अपना कब्जा जमाने की कोशिश की. मैसूर से कोयंबटूर की तरफ जा रही एक काली कार के सामने अचानक जंगल से निकलकर यह गजराज आ धमका. खाने-पीने की तलाश में सड़क पर उतरे इस हाथी ने गाड़ी को देखते ही अपना एक भारी-भरकम पैर सीधे कार के बोनट और साइड फेंडर पर रख दिया. उस वक्त कार में बैठे लोगों की जो हालत हुई होगी, उसका अंदाजा लगाकर ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं.

गजराज का ‘सॉफ्ट टच’.. पैर रखा, पर ताकत नहीं लगाई!

वायरल हो रही रोंगटे खड़े कर देने वाली तस्वीरों और वीडियो में देखा जा सकता है कि विशालकाय हाथी कार के ठीक सामने खड़ा है और उसने बड़े ही आराम से अपना भारी पैर गाड़ी के ऊपर टिका रखा है. किस्मत की बात यह रही कि हाथी ने सिर्फ अपना पैर रखा, उस पर रत्ती भर भी जोर या ताकत नहीं लगाई. अगर यह विशालकाय जीव अपनी पूरी ताकत से गाड़ी को दबा देता या कुचलने की कोशिश करता, तो कार चकनाचूर हो जाती और अंदर सवार लोगों की जान पर बन आती.

कार चालक ने भी गजब का धैर्य दिखाया. बिना हॉर्न बजाए और बिना किसी हलचल के कार सवार लोग अंदर दुबके रहे. जब हाथी को लगा कि गाड़ी में कोई खाने की चीज नहीं है और न ही इससे कोई खतरा है, तो उसने बहुत ही शराफत से अपना पैर पीछे खींच लिया और शांति से जंगल के रास्ते आगे बढ़ गया.

सांसें रोक देने वाला मोमेंट: कार सवारों को मिला ‘नया जीवन’

हाथी के जंगल की तरफ मुड़ते ही कार सवार ने राहत की गहरी सांस ली और बिना देर किए गाड़ी को आगे बढ़ा दिया. हाईवे से गुजर रहे पीछे की गाड़ियों में सवार लोगों ने इस खौफनाक और चमत्कारिक दृश्य को अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे कुछ ही सेकंड्स के अंतर ने एक भयंकर हादसे को टाल दिया.

यह भी पढ़ें: कचरा छोटा, सीख बड़ी… दादर स्टेशन पर यात्रियों ने बैग में रखा कूड़ा

सोशल मीडिया पर आई कमेंट्स की बाढ़: ‘हाथी भी निकला जेंटलमैन!’

यह वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर सामने आया, देखते ही देखते वायरल हो गया. लोग हाथी के इस समझदार और ‘जेंटल’ बर्ताव की जमकर तारीफ कर रहे हैं, वहीं कार सवारों की किस्मत दाद दे रहे हैं.

एक यूजर ने लिखा…”भाई साहब! कार वाले की जगह अगर मैं होता तो वहीं अटैक आ जाता. हाथी सच में बहुत समझदार निकला, उसने बस चेक किया और छोड़ दिया!” दूसरे यूजर ने कमेंट किया…”इसे कहते हैं मौत को करीब से देखना और फिर मुस्कुराकर आगे निकल जाना. गॉड ब्लेस कार ड्राइवर जिसने पैनिक होकर हॉर्न नहीं बजाया.”

यह भी पढ़ें: बारिश होते ही बेंगलुरू में 1200 के पार पहुंचा ऑटो किराया, इंटरनेट पर मचा बवाल





Source link

You may also like

Leave a Comment