Home Viralवायरल किसिंग वीडियो पर अपूर्वा मुखीजा ने तोड़ी चुप्पी, बताया- ‘मैं रोए जा रही थी’

वायरल किसिंग वीडियो पर अपूर्वा मुखीजा ने तोड़ी चुप्पी, बताया- ‘मैं रोए जा रही थी’

by BollywoodNewsAndMovie


अपूर्वा मुखीजा यानी ‘द रिबेल किड’ ने हाल ही में अमीन जाज के साथ अपने वायरल किसिंग वीडियो पर चुप्पी तोड़ी है.  उन्होंने अपने लेटेस्ट व्लॉग में बताया कि ये वीडियो करीब एक साल पुराना था और उन्हें बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि उस वक्त कोई उनका वीडियो रिकॉर्ड कर रहा है.

अपूर्वा ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद उनके पास लगातार मैसेज आने लगे थे. इस वजह से वो काफी परेशान हो गई थीं और हीथ्रो एयरपोर्ट पर खुद को संभाल नहीं पाईं और रो पड़ी थीं.

वायरल किसिंग वीडियो पर तोड़ी चुप्पी
अपूर्वा मुखीजा ने अमीन जाज के साथ वायरल हुए किसिंग वीडियो पर बात की है. उन्होंने बताया कि ये वीडियो करीब एक साल पहले हुई एक प्राइवेट पार्टी का है. अपूर्वा ने ये भी बताया कि उन्हें पहली बार इस वीडियो के ऑनलाइन सामने आने की जानकारी कैसे मिली.

अपूर्वा ने बताया कि वो तुर्की से न्यूयॉर्क जा रही थीं और लंदन में उनका लेओवर था. इसी दौरान उनके पास वीडियो को लेकर कई मैसेज आने लगे, जिसके बाद उन्हें पता चला कि उनका पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

चुपके के रिकॉर्ड किया गया वीडियो
अपूर्वा ने बताया कि पार्टी में उन्हें और अमीन, दोनों को इस बात की जानकारी नहीं थी कि कोई उनका वीडियो रिकॉर्ड कर रहा है. उन्होंने कहा, ‘एक साल पहले का मेरा एक वीडियो लीक हो गया है. ये मेरे और एक दूसरे लड़के के बीच का एक प्राइवेट मोमेंट था. हमें बिल्कुल नहीं पता था कि कोई हमारा वीडियो रिकॉर्ड कर रहा है. ये एक प्राइवेट पार्टी में हुआ था.’

अपूर्वा ने बताया कि जब तक वो लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पहुंचीं, तब तक उनका फोन मैसेज से भर चुका था. उन्होंने कहा, ‘मेरा पूरा व्हाट्सएप मैसेज से भरा हुआ था, जिसमें लोग पूछ रहे थे, ‘क्या तुमने ये वीडियो देखा?”

अपूर्वा ने व्लॉग में आगे कहा, ‘ये पहली बार है जब मेरे माता-पिता ने वो वीडियो देखा. उन्हें ये तक नहीं पता था कि मेरा कोई बॉयफ्रेंड है. उन्हें बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था. उस वक्त मैंने अपना दिमाग ही खो दिया था.’

एयरपोर्ट पर बैठकर रोती रहीं अपूर्वा
अपूर्वा ने बताया कि उन्हें हीथ्रो एयरपोर्ट पर बैठकर रोने वाला वो पल आज भी याद है. उन्होंने कहा, ‘मुझे याद है कि मैं हीथ्रो एयरपोर्ट पर बैठी थी. वहां शायद लाखों लोग थे और मैं बस नीचे बैठकर रोए जा रही थी, रोए जा रही थी.’

बता दें, अपूर्वा इंडिया छोड़ अब न्यूयॉर्क में रह रही हैं.





Source link

You may also like

Leave a Comment