‘बिग बॉस 20’ में आए दिन नए-नए ड्रामा देखने को मिल रहे हैं। शो में अपने एंटरटेनिंग अंदाज से काजी तौकीर लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। उनकी तबीयत पिछले दिनों कुछ ठीक नहीं थी, सिंगर को बुखार के चलते कमजोरी हो गई थी, जिसके बाद ऐसी खबरें आने लगीं कि इलाज के चलते उन्हें कुछ दिनों के लिए घर से बाहर भेजा जा सकता है। सिंगर की टीम ने भी इन खबरों पर प्रतिक्रिया दी थी। इस बीच शो में तन्मय सिंह उर्फ स्काउट ओपी और लव गिल की बढ़ती नजदीकियां भी चर्चा में बनी हुई हैं और स्काउट की निजी जिंदगी पर भी इसका असर पड़ता दिख रहा है। हाल ही में आम्रपाली दुबे ने भी इस पर सवाल खड़े किए और दोनों को सच का आईना भी दिखाया।
आम्रपाली दुबे ने स्काउट-लव गिल को दिखाया आईना
सोशल मीडिया पर शो का एक क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आम्रपाली दुबे, स्काउट, लव और यंग डीएसए के साथ गार्डन एरिया में बैठी होती हैं। यहां वह बातचीत के दौरान लव से बात करते हुए उस मोमेंट के बारे में बात की, जब स्काउट उन्हें मसाज दे रहे थे। इसी के साथ उन्होंने लव को समझाया कि कैसे बाहर ये चीज गलत तरीके से जा सकती है। क्योंकि, कैमरे पर क्या और कैसे कैद हो रहा है, उन्हें खुद भी इसकी जानकारी नहीं होगी।
क्या बोलीं आम्रपाली दुबे?
आम्रपाली दुबे ने लव गिल से बात करते हुए कहा- ‘कल जब वो मसाज कर रहा था पीठ पर स्काउट, शर्ट में हाथ डालकर शर्ट में, यहां शोल्डर पर। तब भी मैंने उसे कहा कि भाई बाहर से कर। कुछ चीजें होती हैं, जो वर्ल्ड फ्रेम में अच्छी नहीं दिखती हैं। तुझे फर्क नहीं पड़ता होगा इससे, स्काउट को भी फर्क नहीं पड़ता होगा, यंग को फर्क नहीं पड़ता। लेकिन, मगर जिसके पार्टनर बाहर हैं, उन्हें खराब फील होता है।’ आम्रपाली दुबे ने लव गिल को जिस तरह पूरी परिस्थिति समझाई, उसे लेकर सोशल मीडिया यूजर उनकी तारीफ कर रहे हैं। वहीं कई ने इस बात को लेकर आम्रपाली की तारीफ की कि उन्होंने कम से कम इस मुद्दे को उठाया और दोनों को इसके बारे में समझाया।
वायरल हुआ था स्काउट ओपी और लव गिल का वीडियो
हाल ही में स्काउट ओपी और लव गिल का एक वीडियो काफी चर्चा में रहा। इस वीडियो में दोनों बेड पर बैठे होते हैं और एक-दूसरे को कुछ ऐसे टच करते हैं, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। कुछ यूजर्स को ये वीडियो पसंद नहीं आया, क्योंकि स्काउट पहले से ही रिलेशनशिप में हैं, वह काशवी हीरानंदानी को डेट कर रहे हैं। ऐसे में स्काउट और लव के वायरल वीडियो पर काशवी ने भी प्रतिक्रिया दी थी। लव और स्काउट की क्लोज बॉन्ड को लेकर काशवी ने कहा था कि ‘मैं बस यही कहूंगी कि मैं ठीक हूं और मैं इन चीजों को प्राइवेटली हैंडल कर सकती हूं।’
ये भी पढ़ेंः माही विज का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ डिलीट? टीम ने भी साधी चुप्पी, ‘बिग बॉस 20’ में दिखाया रौद्र रूप
