गुल्लू ने अरिश्फा पर क्यों डाला पानी?
इसके बाद वह यंग डीएसए के बारे में कहते हैं कि यह अपने आपको बादशाह समझते हैं, मगर यह घर का गुलाम बना है। इसके बाद वह उनके चेहरे पर पानी डालते हैं। इसके बाद नंबर आता है अरिश्फा खान का। उनके बारे में गुल्लू कहते हैं कि इन्हें छोटी बच्ची कह दो तो इनको रोना आता है। हर जगह खां मा खां की बात करती हैं। इसके बाद वह उनके चेहर पर पानी डाल देते हैं।
काजी और गुल्लू ने कैसे किया एंटरटेन?
एक और प्रोमो में काजी तौकीर और गुल्लू अरब के स्टाइल में कपड़े पहन कर आते हैं। वह लगभग प्रतिभागियों के साथ मजाक करते हैं। दोनों आसिफ खान को चूमते हैं। इस दौरान वह अरबी स्टाइल में गाना गाते हैं। काजी, आम्रपाली से कहते हैं कि आप साड़ी में बहुत अच्छी लगती हैं।
किसके पास गया कैप्टेंसी का ताज?
मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें आसिफ खान की फोटो है। इसके कैप्शन में लिखा है ‘लव के वोट से इस हफ्ते कैप्टेंसी का ताज आसिफ खान के पास गया है।’




