2
मानेसर। बदलते मौसम से क्षेत्र में वायरल बुखार, खांसी और जुकाम के मरीज बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) में जांच व इलाज पर ध्यान दिया है। मानेसर के तीनों पीएचसी में रोजाना 360 से अधिक मरीज आ रहे हैं। इनमें अधिकतर इन्हीं बीमारियों से पीड़ित थे। डॉ. तरुन चोपड़ा ने साफ-सफाई रखने और ठंडी चीजों से बचने की सलाह दी। संवाद
