सलमान खान का शो ‘बिग बॉस 20’ इन दिनों चर्चा में बना हुआ है. वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान अक्सर घरवालों के मुद्दों पर तो बात करते हैं साथ ही कई बार बाहरी टॉपिक पर भी बात कर लेते हैं. ट्रोल्स और पैपराजी को मुंहतोड़ जवाब देने के बाद से ही सलमान खान की तारीफें हो रही हैं. ऐसे में शनिवार के वीकेंड का वार एपिसोड में नेहा धूपिया और राजकुमार राव ने भी उनकी तारीफ की.
इतना ही नहीं, सलमान खान ने घरवालों के मुंह भी गुल्लू से धुलवाए और उनको आईना दिखाया. साथ ही काजी तौकीर के लिए ये वीकेंड का वार एपिसोड बेहद ही खास रहा. उन्होंने 5 लाख की कैश प्राइज मनी भी जीती. चलिए बताते हैं आखिर शो में क्या कुछ हुआ.
अरिश्फा खान ने गुल्लू को कहा- ‘नाली का कीड़ा’
‘बिग बॉस 20’ के वीकेंड का वार एपिसोड की शुरुआत ही झगड़े से होती है, जिसमें अरिश्फा खान और गुल्लू आपस में झगड़ रहे होते हैं. अरिश्फा उन्हें उनकी चीजें सिस्टमैटिक ढंग से रखने के लिए कहती हैं और साफ-सफाई का ख्याल रखने की सलाह देती हैं. लेकिन वो मना कर देते हैं. गुल्लू उनको कहते हैं, ‘तुम साफ हो ना तो तुम रहो.’ अरिश्फा मुद्दा उठाती हैं कि उनकी चीजें कितनी गंदी रहती हैं. गुल्लू कहते हैं, ‘मुझे ऐसे पसंद है. मैं ऐसे ही रखूंगा.’ वो कहती हैं, ‘अरे तो मेरे साइड आ रही हैं ना चीजें.’
यह भी पढ़ें: ‘दृश्यम 3’ ने तोड़ा ‘तान्हाजी’ का रिकॉर्ड, बनी अजय देवगन की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म
गुल्लू कहते हैं, ‘ये मुद्दा बनाने के अलावा कोई बात नहीं है क्या तेरे पास?’ इसके बाद अरिश्फा उन्हें घटिया और बदतमीज कहकर निकल जाती हैं और गुल्लू रुकते नहीं हैं वो उन्हीं की बात दोहरा रहे होते हैं, जिससे वो पोक हो जाती हैं. वो खुद को हाईजैनिक बताती हैं तो गुल्लू कहते हैं, ‘जा नहा ले पहले जाकर.’ इस पर वो भड़क जाती हैं और कहती हैं, ‘तुम कौन होते हो मुझे नहाने के लिए बोलने वाले.’ दोनों के बीच झगड़ा बढ़ जाता है. यहां तक कि अरिश्फा खान ने कहा, ‘तुम इस घर के सबसे घटिया इंसान हो. गटर से उठे हो. नाली के कीड़े हो.’ अरिश्फा रो पड़ती हैं लेकिन गुल्लू बुली करना बंद नहीं करते हैं.
काजी तौकीर ने जीते 5 लाख रुपये
काजी तौकीर के लिए शनिवार को स्ट्रीम किया गया वीकेंड का वार काफी अच्छा साबित हुआ. काजी तौकीर को फैशन आइकॉन चुना गया. सलमान खान ने ऐलान किया और बताया कि उन्हें इसके लिए 5 लाख रुपये कैश प्राइज भी दिया गया है, जिसके बाद कनिका मान कहती हैं कि उन्हें जलन हो रही है. वहीं, काजी ने इस कैश प्राइज को उन्होंने वाइफ को डेडिकेट किया. माही विज ने स्टोर रूम से लाकर उन्हें चैक दिया. इस दौरान दोनों की खुशी की ठिकाना ही नहीं रहा.
काजी ने अमन को कहा- ‘बिन पेंदी का लोटा’
‘बिग बॉस 20’ के वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने घरवालों से टास्क करवाया कि किसकी गेम को री-बर्थ की जरूरत है. इस दौरान काजी तौकरी ने अमन गांधी को कहा, ‘ये बिन पेंदी का लोटा हैं. कभी इस तरफ तो कभी उस तरफ बात करते हैं.’ आपको बता दें कि ‘रोडिज-रीबर्थ’ के प्रमोशन के लिए रणविजय सिंह आए थे. शो में प्रमोशन के लिए उनके साथ नेहा धूपिया, अभिषेक मल्हान और प्रिंस नरूला भी पहुंचे थे.
नेहा धूपिया ने इस दौरान सलमान खान की तारीफ भी की कि उन्होंने जिस तरह से पैपराजी के बैक से फोटो और वीडियो लेने पर उन्हें सुनाया था. इसके लिए उन्होंने शुक्रिया भी अदा किया था.
‘प्रहार’ के प्रमोशन के लिए आए राजकुमार राव-वामिका गब्बी
‘बिग बॉस 20’ के लेटेस्ट एपिसोड में अपकमिंग फिल्म ‘प्रहार’ के प्रमोशन के लिए राजकुमार राव और वामिका गब्बी पहुंचीं. इस दौरान दोनों स्टार्स से सलमान मजाक-मस्ती भी करते हुए नजर आए. राजकुमार राव और वामिका ने सलमान खान की तारीफ भी की कि उन्होंने ट्रोल्स को जवाब दिया, जो लोग वेट और लुक पर कमेंट करते हैं. राजकुमार ने कहा, ‘ये आपके अलावा कोई और नहीं कर सकता था.’
वामिका ने गुल्लू और काजी तौकीर के साथ कनिका मान की तारीफ की लेकिन कनिका को सलाह भी दी कि वो और अच्छा कर सकती हैं.
