Home Bigg Boss 20Bigg Boss 20: हल्के में मत लेना! जानिए कौन हैं मनीष गोयल, क्यों बन सकते हैं घरवालों के लिए चुनौती, Tv Hindi News

Bigg Boss 20: हल्के में मत लेना! जानिए कौन हैं मनीष गोयल, क्यों बन सकते हैं घरवालों के लिए चुनौती, Tv Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


Bigg Boss 20 Wild Card Contestant: बिग बॉस 20 के पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट मनीष गोयल के करियर की शुरुआत से लेकर उनकी उपलब्धियों तक, जानिए सब कुछ।

सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 20 को अपना पहला वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट मिल चुका है। ‘वीकेंड का वार’ में टीवी एक्टर मनीष गोयल पहले तो एक शो के प्रमोशन के लिए स्टेज पर आए थे, लेकिन फिर सलमान खान ने बाकी खिलाड़ियों को यह बताकर शॉक दे दिया, कि वह इस सीजन के पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट हैं। जहां कई लोग मनीष गोयल को अनुपमा सीरियल में उनके राघव का किरदार निभाने की वजह से जानते हैं, वहीं कुछ लोगों के लिए वह बिलकुल नया चेहरा हैं। तो चलिए जानते हैं कौन हैं मनीष गोयल और क्यों वह घरवालों के लिए एक बड़ी चुनौती साबित हो सकते हैं।

मनीष की शुरुआत और उनके शोज

मनीष गोयल टीवी की दुनिया का एक पुराना नाम हैं। टीवी की दुनिया में उन्हें काम करते हुए 20 साल से ज्यादा वक्त बीत चुका है। अपने करियर की शुरुआत मनीष गोयल ने साल 1998 में आए मशहूर म्यूजिक वीडियो ‘दिल ले गई कुड़ी’ के जरिए किया था। इसके बाद वह ‘कहानी घर घर की’, कसौटी जिंदगी की, ‘भाभी’, ‘देवी’, ‘भाग्यलक्ष्मी’, ‘आयुष्मान भव’, ‘तंत्र’ और ‘हमारी वाली गुड न्यूज’ जैसे दर्जनों शोज में नजर आए। अनुपमा सीरियल में ‘राघव’ का किरदार उनके हालिया मशहूर किरदारों में गिना जाता है। मनीष बड़े पर्दे पर भी किस्मत आजमा चुके हैं, उन्होंने ‘हम फिर मिलें न मिलें’ और ‘हनक’ मूवी में रोल किया था।

रंगभेद का शिकार हो चुके हैं मनीष

साल 2005 में ‘नच बलिए’ के फर्स्ट रनर अप रहे मनीष गोयल इंडस्ट्री में होने वाले भेदभाव पर बात कर चुके हैं। उन्होंने बताया था कि कैसे कई प्रोजेक्ट से उन्हें उनके रंग की वजह से हाथ धोना पड़ा। साथ ही मनीष ने यह भी बताया था कि आज एक्टिंग स्किल्स से ज्यादा सोशल मीडिया फॉलोअर्स मायने रखते हैं। मनीष गोयल बिग बॉस 20 में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट शामिल हुए हैं। शो का इतिहास रहा है कि बिग बॉस में वाइल्ड कार्ड खिलाड़ी अक्सर गेम को रफ्तार देने के लिए लाए जाते हैं और मनीष इस काम को बखूबी अंजाम दे सकते हैं।

घरवालों के लिए बनेंगे बड़ी चुनौती?

मनीष ने घर में कदम रखते ही अपनी बेबाक राय देना शुरू कर दिया है। उन्होंने कंटेस्टेंट माही विज को बहुत कैलकुलेटिव बता दिया और अन्य खिलाड़ियों को उनके गेम के लिए सलाह दी। क्योंकि मनीष ऑलरेडी घरवालों और उनकी रणनीति को बहुत करीबी से देखकर आए हैं, तो ऐसे में वह समझते हैं कि कौन किस तरह आगे बढ़ रहा है। मनीष घर में आए अभी तक के सबसे सीनियर खिलाड़ियों में से एक हैं और यह भी उनके फेवर में जाएगा। जहां बाकी खिलाड़ी बात-बात पर आपा खो देते हैं, मनीष शांत दिमाग से आगे बढ़ सकते हैं। साथ ही उनका सालों का टीवी का तजुर्बा ऑडियंस की नब्ज पकड़ना जानता है।





Source link

You may also like

Leave a Comment