Home Viralवीडियो:अंधेरी सड़क पर कूड़ा फेंक रहा था शख्स, तभी आई आवाज- ओ भाई, इधर आओ, फिर जो हुआ देखकर हो जाएंगे हैरान – Greater Noida Man Throws Plastic Bag Garbage On Road Cctv Camera Speaker Warns Of Challan Video Goes Viral

वीडियो:अंधेरी सड़क पर कूड़ा फेंक रहा था शख्स, तभी आई आवाज- ओ भाई, इधर आओ, फिर जो हुआ देखकर हो जाएंगे हैरान – Greater Noida Man Throws Plastic Bag Garbage On Road Cctv Camera Speaker Warns Of Challan Video Goes Viral

by BollywoodNewsAndMovie


देशभर में साफ-सफाई को लेकर लोगों को जागरूक किया जाता है। शहरों में जगह-जगह कूड़ेदान लगाए जाते हैं। शहर को साफ रखने के लिए सफाई कर्मचारी कड़ी मेहनत करते हैं। लेकिन इसके बाद कुछ लोग ऐसे हों, जो सड़कों और गलियों को कूड़ा फेंक देते हैं। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, लेकिन इसमें दिख रहा है कि शख्स को सड़क पर कूड़ा फेकना भारी पड़ गया। 

बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो कथित तौर पर ग्रेटर नोएडा के बीटा-1 सेक्टर का है। वीडियो में एक शख्स रात के अंधेरे में सड़क किनारे कूड़ा फेंककर जाने लगता है, लेकिन उसे पता नहीं था कि उसी हरकत कैमरे में रिकॉर्ड हो रही है। इसी दौरान अचानक माइक से एक आवाज आती है, जिसे सुनकर वह हैरान रह जाता है। 

वायरल वीडियो में रात के करीब 10 बजकर 14 मिनट का समय नजर आ रहा है। सड़क पर बिल्कुल सुनसान दिख रही है। इसी दौरान एक शख्स हाथ में कचरे की पन्नी लेकर वहां पहुंचता है और वह सड़क किनारे बनी दीवार के पास कचरे की पन्नी फेंक देता है। इसके बाद वहां आराम से निकलने लगता है। उसे लगता है कि कोई देख नहीं रहा है। लेकिन अगले पल कुछ ऐसा होता है, जिसकी उसने कल्पना भी नहीं की होगी। जैसे ही शख्स कूड़ा फेंककर आगे बढ़ता है, अचानक वहां लगे पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम से एक तेज आवाज गूंजने लगती है। 

आसमान से हुई मछलियों की बारिश, सड़कों पर बिछ गईं मछलियां, जानिए इसके पीछे का चौंकाने वाला रहस्य

‘कूड़ा यहां से उठाओ… हेलो।’

वीडियो में माइक से एक व्यक्ति की आवाज सुनाई दे रही है, जो शख्स को वापस बुलाने लगता है। आवाज आती है कि कूड़ा यहां से उठाओ… हेलो! भाई, इधर आओ, इधर, इधर आओ… कूड़ा क्यों डाला वहां पे? उठाओ इसको!’ अचानक किसी की आवाज सुनकर शख्स चौंक जाता है और वह कुछ देर के लिए वहीं रुक जाता है। वह सोचता है कि आखिर कौन उसे बुला रहा है, क्योंकि सड़क पर कोई दिख नहीं रहा है। वह हैरान रह है कि आखिर उसे कूड़ा फेकते किसने देख लिया। 

 

चेतवानी मिलती कूड़ा वहां से उठा लेता है शख्स

चेतावनी के बाद शख्स कूड़ा नहीं उठाता। फिर माइक से उसे दोबारा चेतावनी दी जाती है कि ‘सुबह चालान कटेगा आपका, सर आ गए आप कैमरे में… कूड़ा उठाओ वहां से भाई, अभी उठा लो। कैमरे में रिकॉर्ड होने और चालान कटने की बात सुनते शख्स तुरंत वापस लौटता है और कचरे की पन्नी उठाकर चला जाता है। सोशल मीडिया पर लोग वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। 

नाइजीरियाई लड़के ने हरियाणवी गाने पर किया स्टेज हिलाने वाला डांस, ठुमके औक एक्सप्रेशन देखकर लोग हैरान

CCTV कैमरे से रखी जाती है नजर

बताया गया है कि ग्रेटर नोएडा में लगे निगरानी स्मार्ट CCTV कैमरों और पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम की मदद से शख्स को टोका गया। ऐसी व्यवस्था में कंट्रोल रूम से कैमरों के जरिए सार्वजनिक जगहों पर नजर रखी जा सकती है। माइक से मौके पर मौजूद लोगों को चेतावनी भी दी जा सकती है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि संबंधित कैमरे की निगरानी किस विभाग की तरफ से की जा रही थी। वीडियो में दिख रहा है कि माइक से चेतावनी मिलने के बाद शख्स अपना फेंका हुआ कूड़ा उठा लेता है। 

 



Source link

You may also like

Leave a Comment